पत्नी से विवाद होने के कारण युवक ने किया साढू का कत्ल।         बिजनौर से मनीष उपाध्याय के साथ अमीर अहमद की रिपोर्ट।


पत्नी से विवाद होने के कारण युवक ने किया साढू का कत्ल।         बिजनौर से मनीष उपाध्याय के साथ अमीर अहमद की रिपोर्ट।        बिजनौर जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट में एक युवक ने अपने पत्नी के साथ विवाद होने पर अपने साढू का कत्ल कर दिया है ।आपको बता दें की थाना शेरकोट के मोहल्ला कटरा में मृतक शमशाद पुत्र अब्दुल रशीद तथा आरोपी युवक शहजाद के  मकान आस पास ही है तथा रिश्ते में एक दूसरे के साढू लगते हैं। शहजाद अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। जिसके कारण शहजाद की पत्नी अपने बचाव के लिए अपने बहनोई शमशाद के घर चली जाती थी ।वह बीच बचाव करके विवाद को निपटा देता था। जो सहजाद को पसंद नहीं था। जिस कारण सहजाद अपने साढू शमसाद से रंजित रखने लगा था। शनिवार की शाम लगभग 7:30 बजे शमशाद उम्र 38 वर्ष अपने घर के पास बैठा हुआ था तभी उसके साडू शहजाद ने धारदार हथियार से हमला कर  शमशाद को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया । घायल को उपचार हेतु धामपुर ले जाया गया । उपचार के दौरान शमशाद की मृत्यु हो गई। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी । थाना शेरकोट पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 80 / 22 अंतर्गत धारा 302 आईपीसी दर्ज कर दिया गया है ।अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर दी गई है इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।