रिपोर्ट क्रांति मिश्र


 

बहराइच 19 नवम्बर। पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार के तत्वाधान में पशुधन जागृति अभियान पशु प्रजनन उर्वरता शिविर एवं सघन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन विकास खण्ड मिहीपुरवा के ग्राम बोझिया में मुख्य अतिथि मा. विधायक बलहा सरोज सोनकर के प्रतिनिधि अलोक जिंदल एवं ब्लाक प्रमुख मिहींपुरवा सौरम वर्मा की उपस्थित कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जबकि कार्यक्रम का संचालन डा. बीनू पाण्डेय, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पशुधन विकास द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार उपाध्याय द्वारा शिविर में पशुपालको को पशुओं को स्वस्थ्य रखने एवं बीमारियों की रोकथाम के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गयी। पं० दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय मथुरा से आये हुये प्रोग्राम नोडल अधिकारी डा. जितेन्द्र अग्रवाल व डा. कपिल गुप्ता ने पशुपालको को पशुओं में बाझंपन की समस्या, निर्वाण एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु नवीन एवं गुणवत्तापूर्ण जानकारी प्रदान की। क्षेत्र के समी पशुपालक अपने पशुओं में दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर अपनी आय को दुगना कर सकें। 
इसके उपरान्त इंडियन इमिनोलोजिकल के प्रतिनिधि रिपु सुधन दुबे सीनियर एक्जिक्युटिव इंजिनियर ने पशुओं में बीमारी की रोकथाम हेतु टीकाकरण की उपयोगिता एवं आवश्यकता के बारे में पशुपालकों को जागरूक किया। शिविर में जनपद लखीमपुर से आये हुये पशु चिकित्साधिकारी डा. अनिरूद्ध सिंह ने पशुपालको को पशुओं के रख-रखाव, पोषण एवं वर्गीकृत वीर्य के उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की। पशुचिकित्साधिकारी डा. जेपी वर्मा, डा. कपिल गुप्ता, डा. प्रवेश मिश्रा, डा. अंकित वर्मा, डा. विपिन बिहारी, मोबाइल वेटनरी यूनिट से डा. राहुल सिंह के द्वारा जागृति शिविर में आये हुये लगभग 423 पशुपालकों को पशुपालन विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुये उनके पशुओं की आवश्यकतानुसार चिकित्सा उपचार किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख द्वारा पशुपालकों निःशुल्क औषधि का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख द्वारा पशुपालकगण एवं क्षेत्रीय जनता को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।