पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इसमें महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के बीएससी एजी के 47 छात्र पंद्रह दिनों का प्रशिक्षण लेंगे।


गोरखपुर, थाना गीडा, सोमवार को खजनी मार्ग पर स्थित भारत सरकार के केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र गुरौली में ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना (रेडी) कार्यक्रम के अंतर्गत पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इसमें महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के बीएससी एजी के 47 छात्र पंद्रह दिनों का प्रशिक्षण लेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक निदेशक राजेंद्र कुमार द्वारा छात्रों को जैव कारक के बहुगुनन एवं उसकी प्रयोग विधि के बारे में चर्चा को है। आगे उन्होंने सभी प्रक्षिणार्थियों को केंद्र के गतिविधियों से अवगत कराया। 
प्रयोगशाला प्रभारी द्वारा छात्रों को फसलों का निरीक्षण, कीट की पहचान, फसलों में लगने वाले रोग की पहचान करने और फसलों को रोग से बचाव आदि के बारे में प्रोगशाला में बताया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।छात्रों से उनका परिचय और संवाद भी हुआ।इस दौरान मोनल कुमार सिंह, श्वेता श्री, जटा शंकर पाण्डेय, जयप्रकाश सिंह, संतोष कुमार, ओमप्रकाश, सहित संस्थान के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।