गोरखपुर।, 2 दिसम्बर अटेवा पेंशन बचाओ मंच एवं NMOPS के शिक्षक कर्मचारियो के 25 नवम्बर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन में शामिल राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर हुऐ FIR के खिलाफ में आज सभी शिक्षक कर्मचारीयों ने अपने अपने कार्य स्थल पर FIR की कापी जलाई गई और विरोध प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अटेवा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह कैसा लोकतंत्र है जब कर्मचारी अपनी बात रखे तो उसके खिलाफ FIR दर्ज करके उनकी आवाज को दबाने की कार्य किया जा रहा है हम सरकार की घोर निन्दा करते हैं। जब कर्मचारी नई दिल्ली में रामलीला मैदान मांग रहे थे तो उनको जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करने को जगह दिया गया । तत्पश्चात सरकार द्वारा झूठा केस दर्ज करके कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है ।
इस कार्यक्रम मे सुनील कुमार दूबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, संतोष पाठक, राजकुमार, अवनींद्र कुमार सिंह,शिव प्रसाद शर्मा, मनोज कुमार शर्मा,अर्जुन गुप्ता, विरेन्द्र प्रसाद, सुरेश कुमार भारती, विजय कुमार कुशवाह, दिलीप कुमार,पूनम, यादवेन्द्र यादव,मेवा लाल मौर्य, शमशेर सिंह, वरुण दूबे,एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: