राघवेदं सोनकर


सरवनखेड़ा ब्लॉक के कटेठी गाँव में सोमवार को ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राहुल यादव निदेशक बी एस मॉडर्न पब्लिक स्कूल गजनेर ने रामलीला का फीता काटकर शुभारंभ हुआ, इसके बाद राहुल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श हैं। उन्होंने त्याग, मर्यादा, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलकर समाज को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा दी। राम के चरित्र से हमें यह सीख मिलती है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और कर्तव्य का पालन करना चाहिए।उन्होंने
कहा कि रामलीला जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा को न केवल संजोए रखते हैं बल्कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।आयोजन में सभी सभासद मौजूद रहे। वहीं, रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। इस मौके पर रामलीला अध्य्क्ष गोलू सिंह चौहान, पूर्व प्रधान भानुप्रताप सिंह, पूर्व प्रधान राजू सिंह, जगनायक सिंह, शीलू सिंह, सुरेश सिंह, अजय सिंह, शास्त्री दीपक शुक्ला, संदीप सिंह, राम जी, आदि सैकड़ो लोग उपस्तिथ रहे मंच स्थल पर चारों ओर गूंजते "जय श्रीराम" के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।