मायके आयी पत्नी की चाकू से गला रेतकर पति ने की थी हत्या । हत्या कर शव को घर की अटारी में रखे भूसे में दिया था छुपा


थाना गिरवां क्षेत्र में दिनांक 28.04.2022 को युवती का शव उसके ही मायके में मिलने की घटना का एसओजी और थाना गिरवां पुलिस द्वारा किया गया सफल अनावरण ।
????मायके आयी पत्नी की चाकू से गला रेतकर पति ने की थी हत्या । हत्या कर शव को घर की अटारी में रखे भूसे में दिया था छुपा ।
????06 माह पहले दोनों की हुई थी कोर्ट मैरिज । मायके आयी पत्नी को वापस लेने आया था पति, जाने से मना करने पर क्रोधित हो की थी पत्नी की हत्या । 
????पत्नी द्वारा साथ जाने से मना करने और नल से पानी भरकर लाने से मना करने पर स्वयं को अपमानित महसूस कर की पत्नी की हत्या ।
????सर्विलांस की मदद् से आनन्द बिहार से की गई अभियुक्त की गिरफ्तारी । आला कत्ल चाकू भी बरामद ।
विवरण- दिनांक 28.04.2022 थाना गिरवां क्षेत्र के ऐला गांव में एक युवती सरोजा देवी पुत्री छित्तू रैदास का शव घर में ही भूसे में दबे होने की सूचना मिली थी । सूचना पर पुलिस अधीक्षक बांदा, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा व क्षेत्राधिकारी नरैनी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जिसमें घटना पर संदिग्धता प्रकट की गई थी । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया था । पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण के प्रयास किए जा रहे थे । शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या की पुष्टि होने के पश्चात पुलिस द्वारा जांच को और तेज कर दिया । जांच में पाया गया की युवती का विवाह 06 माह पूर्व चित्रकूट के रहने वाले कल्लू रैदास उर्फ देवीदयाल पुत्र मुन्नीलाल नि0 खिचड़ी थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट से कोर्ट मैरिज से हुई थी । कुछ दिन पहले ही सरोजा अपने मायके आयी हुई थी जिसे लेने के लिए उसका पति कल्लू उसके मायके आया हुआ था लेकिन सरोजा ने ससुराल जाने से मना कर दिया । तब अभियुक्त ने अपनी पत्नी सरोजा को नल से पानी भरकर लाने के लिए कहा जिसे सरोजा ने मना कर । कल्लू स्वयं पानी भरने के लिए गया और स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा था क्रोधित होकर उसने चाकू से गला रेतकर सरोजा की हत्या कर दी और शव को अटारी पर भूसे में दबाकर वहां से फरार हो गया । कल्लू द्वारा अपना फोन बन्द कर दिया गया तथा उसी दिन वह दिल्ली फरार हो गया । सर्विलांस की मदद् से अभियुक्त को आनन्द बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसकी निशानदेही पर आला कत्ल चाकू को भी बरामद कर लिया गया । प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त ने क्रोधित होकर घटना कारित करना स्वीकार किया है। 
गिरफ्तार अभियुक्त- 
⭐कल्लू रैदास उर्फ देवी दयाल पुत्र मुन्नीलाल नि0 खिचड़ी थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।