abtak#30 अप्रैल 2022 जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सभा..
30 अप्रैल 2022 जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सभा
भोपाल जिले को मिली 18 एंबुलेंस और 7 जननी एक्सप्रेस की सौगात..
भोपाल जिले को मिली 18 एंबुलेंस और 7 जननी एक्सप्रेस की सौगात
भोपाल : 29 अप्रैल,भोपाल जिले को आज के महाआयोजन में 25 एंबुलेंस की सौगात मिली है जिसमे से 18 एम्बुलेंस और 7 जननी एक्सप्रेस गाड़ी मिली है। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 1200 एंबुलेंस के संचालन के लोकार्पण में 'एमपी 108 संजीवनी ऐप' भी लांच। किया गया। इसके साथ ही हजारों 108 संजीवनी एम्बुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस के वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक भाई बहनों जो बीमार हैं, उनकी ज़िंदगी बचाने का अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना संकट पर जीत दर्ज की है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ बनाया जा रहा है। आज लोकार्पित की जा रही एंबुलेंस को पूरे प्रदेश में भेजा जा रहा है। पहले एंबुलेंस सरकारी अस्पतालों से जुड़े थे, लेकिन अब आयुष्मान योजना के तहत 2 करोड़ 82 लाख नागरिकों के लिए भी यह सेवा उपलब्ध रहेगी।
भोपाल जिले को भी इस आयोजन से बड़ी सौगात मिली है जिससे हुजूर, बैरसिया क्षेत्र में भी इन एम्बुलेंस को वितरित किया गया है। जिले में 18 संजीवनी एंबुलेंस और 7 जननी एक्सप्रेस अतिरिक्त रूप से उपलब्ध हो गई है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस एंबुलेंस के माध्यम से सड़क हादसों में घायल को एंबुलेंस निशुल्क अस्पताल तक पहुंचाएगी, वहीं मरीज आवश्यकता अनुसार इन एंबुलेंस को प्राइवेट अस्पताल मेभी सामान्य किराए पर भी ले सकता है। मेरे भाइयों-बहनों, इलाज का महत्व हम सब समझते हैं और हमारा संकल्प है कि मध्यप्रदेश की धरती पर कोई गरीब, असमर्थ व्यक्ति बिना इलाज के न रहे। लोगों की जिंदगी बचाने से बड़ा पुण्य का दूसरा कोई काम नहीं हो सकता है। गंभीर बीमारियों की जांच के लिए जिलों में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे। जांच के बाद इलाज की भी पूरी व्यवस्था की जायेगी।
प्रदेश के जिला चिकित्सालयों में 196 डायलिसिस मशीनों से नि:शुल्क डायलिसिस और डिजिटल एक्सरे की भी सुविधा प्रदान की जा रही है। हर 25 हजार की आबादी पर मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक खोला जायेगा। 2025 तक टीबी मुक्त मध्यप्रदेश बनाने का लक्ष्य है।
मध्य प्रदेश से हीरा सिंह ठाकुर की खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
30 अप्रैल 2022 जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सभा
बुरहानपुर जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिले की ग्राम पंचायतों का दौरा..
Leave a Comment: