राजधानी से सटा हुआ जनपद सीतापुर की स्थिति इतनी दयनीय एवं खराब ...


राजधानी से सटा हुआ जनपद सीतापुर की स्थिति इतनी दयनीय एवं खराब है कि लोग अपनी गाड़ियां सड़कों पर खड़ी कर देते हैं और फिर उन्हें महीनों तक निकालने की आवश्यकता नहीं समझते l अधिकांश वाहन मालिक गैरेज बिहीन हैं l यूं तो पूरे शहर की यह समस्या है किंतु हम विकास नगर मोहल्ले की समस्या पर प्रकाश डाल रहे हैं l ऐसे लोगों की गाड़ियां खड़ी कर दी गई हैं जिनका इस सड़क से कोई लेना-देना भी नहीं है उनका पिछवाड़ा है उनका मुख्य द्वार दूसरी तरफ है l व्हीकल एक्ट के अनुसार सड़क पर गाड़ियां खड़ी करना दंडनीय अपराध है वही गाड़ी हरि सकता है जिसके पास स्वयं का गैरेज बना हो लेकिन विकास नगर मोहल्ले के लोग नियम को ताक पर रखकर गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर रहे हैं जिसकी वजह से लोगों के आवागमन में बहुत सी समस्याएं आ रही हैं l यदि रात में कहीं कोई व्यक्ति मरीज बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल तक पहुंचाना संभव नहीं होगा क्योंकि गाड़ी किसकी खड़ी है पता नहीं उसको रात में कहां आदमी ढूंढेगा जो वह गाड़ी हटाए तब वह अपनी गाड़ी निकालें l आता जनपदीय अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि इस समस्या का समाधान शीघ्र करें अन्यथा की स्थिति में प्रशासन जिम्मेदार होगा l अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।