जोरदार नारेबाजी के बाद मार्च सभा में तब्दील हो गया


बथुआ बुजुर्ग में दलित के घर उजाड़ने वाले को जेल में बंद करे प्रशासन- उपेंद्र राय

खानपुर के वर्मा विस्थापित से जमीन छीनना बंद करे सीओ- उमेश कुमार

विभूतिपुर नवालिग रेप कांड के दोषी को गिरफ्तार करे पुलिस- बंदना सिंह

समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) 25 जून 2022

अग्निपथ योजना वापस लेने समेत सरायरंजन के बथुआ बुजुर्ग में दलितों के घर उजाड़ने, खानपुर के वर्मा विस्थापित से सीओ द्वारा जमीन छीनने, विभूतिपुर नवालिग के कांड के दोषी को गिरफ्तार नहीं करने के खिलाफ ऐपवा एवं भाकपा माले के बैनर तले शहर के मालगोदाम चौक से प्रतिरोध मार्च निकाला गया. अपने- अपने हाथों ने झंडे, बैनर एवं सरायरंजन के थानाध्यक्ष, खानपुर के सीओ का संयुक्त पूतला लेकर नारे लगाते हुए कार्यकर्ता स्टेशन चौराहा पहुंचकर जोरदार नारेबाजी के बाद मार्च सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता ऐपवा के जिलाध्यक्ष बंदना सिंह एवं खेग्रामस के जिलाध्यक्ष उपेंद्र राय ने किया. माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, प्रेमानंद सिंह, प्रमिला राय, नीलम देवी, संजीत कुमार, शिव कुमारी देवी, रिंकी कुमारी, फिरोजा बेगम, सोनिया देवी, अनीता देवी, रंग कुमारी आदि ने संबोधित किया.
सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा के राज्य सचिव शशि यादव ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा अग्निपथ योजना लाकर सेना का निजीकरण करने की कोशिश की गई है. इसका चौतरफा विरोध हो रहा है. इसे लेकर ऐपवा भी गाँव- टोला स्तर पर महिलाओं को संगठित कर आंदोलन तेज करेगी.
माले नेता उपेंद्र राय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बथुआ बुजुर्ग में गरीबों के घर उजाड़ने वाले को जेल भेजने वाले को पुलिस संरक्षण दे रही है. वहीं खानपुर में भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा वर्मा विस्थापितों को आवंटित जमीन साजिशन सीओ द्वारा छीनकर निजी हाथों से बेचना शुरू कर दिया है. इससे स्थानीय लोगों एवं वर्मा विस्थापितों में तनाव पैदा हो रहा है.
ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने विभूतिपुर में नवालिग से रेप के आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने एवं बढ़ रहे हत्या- अपराध पर रोक लगाने की मांग पुलिस प्रशासन से की.
अंत में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं खानपुर सीओ रविरंजन दिवाकर का पूतला फूंककर विरोध जताया गया.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।