8वी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दोवड़ा थाना क्षेत्र पाल मांडव गांव का मामला


राजस्थान के जनपदों का कुर्ती आ रही है इस वक्त की सनसनीखेज ह्रदय विदारक बड़ी खबर 

राजस्थान पत्ता प्रदेश स्पेशल ब्यूरो रिपोर्ट युवराज डॉ केशव आचार्य गोस्वामी 

लोकेशन डूंगरपुर राजस्थान 

8वी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दोवड़ा थाना क्षेत्र पाल मांडव गांव का मामला


डूंगरपुर। जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय युवक ने आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले दोवड़ा थाना क्षेत्र पाल मांडव गांव निवासी 14 वर्षीय हिमांशु पुत्र मुकेश परमार बीती दिन रात करीब 9 बजे घर से बाहर गया निकला। शनिवार सुबह करीब 6 बजे हिमांशु की मां मीरा परमार देखा की उसका लड़का हिमांशु घर पर नहीं है। जिस पर मीरा लड़के को खोजने के लिए निकली तो घर से कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ पर रस्सी से हिमांशु लटका हुआ मिला। मां मीरा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर दोवड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा हिमांशु को नीचे उतारकर जिला अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। जहा मृतक के चाचा शांतिलाल परमार ने पुलिस को  कानूनी कार्रवाई करने की लिखित रिपोर्ट पेश की। पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के बाद पोर्टमार्टम करवाकर शव परिजनों सुपुर्द किया। मृतक के परिजनों ने बताया की हिमांशु परमार हडमतियां गांव में स्कूल में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत था। वही उसके पिताजी मुकेश परमार शुक्रवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद में रोजगार के लिए गए हुए थे।पुलिस ने मामले किया जांच शुरू कर दी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।