राजस्थान के डूंगरपुर से आ रही है इस वक्त की सनसनीखेज दुर्घटना की बड़ी खबर
राजस्थान के डूंगरपुर से आ रही है इस वक्त की सनसनीखेज दुर्घटना की बड़ी खबर
सांसद , एवं विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने किया विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन
सांसद , एवं विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने किया विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन
भाटपार रानी (देवरिया) भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बनकटिया दुबे में आज विद्युत उप केंद्र का उद्घाटन सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रविंद्र कुशवाहा एवं भाटपार रानी के लोकप्रिय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया।
उक्त अवसर पर भाजपा रानी के विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहां की बनकटिया दुबे में 33/11 केवी का विद्युत उप केंद्र स्थापित हो जाने से बिजली व्यवस्था और अच्छी और सुचारू रूप से क्षेत्र की जनता को मिलेगी। उत्तर प्रदेश के यशस्वी लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का कहना है कि कोई भी गांव कोई भी घर बिजली व्यवस्था से वंचित न रहे घर घर में बिजली की व्यवस्था होनी चाहिए उसी क्रम में आज बनकटिया दुबे में विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन करने का सौभाग्य मुझे मिला। जब से मुझे भाटपार रानी की जनता ने विधायक बनाया है उसी समय से क्षेत्र के विकास हेतु प्रयत्नशील हूं और क्षेत्र के अनेकों कार्य की विवेचना कर उसको पूरा करने का प्रयास जारी है। उक्त अवसर पर बनकटा ब्लाक प्रमुख एवं भाजपा नेत्री विंदा कुशवाहा भाजपा के कद्दावर नेता डॉ अरविंद सहाय भाजपा भाटपार रानी रानी के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल बनकटा भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र पांडे हां पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिरुद्ध कुशवाहा पूर्व प्रधान राम आशीष कुशवाहा भाजपा नेता हरिकेश कुशवाहा युवा भाजपा नेता अमरेंद्र मौर्य नितिन श्रीवास्तव शशि रंजन तिवारी राजन कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
राजस्थान के डूंगरपुर से आ रही है इस वक्त की सनसनीखेज दुर्घटना की बड़ी खबर
भरी गर्मी में स्विमिंग पूल में आनंन्द लेते हुए मानिकपुरब्लोकप्रमुख व मऊ जे ई ke साथ पूर्व ग्राम भौंरी प्रधान
मिर्जापुर जौनपुरबाईपास फाटकका तार टूटने सेआवागमन बाधित रहा
Leave a Comment: