फ़र्ज़ी कागज़ों से गाड़ियों पर लोन कराने वाले गैंग को धर दबोचा


फ़र्ज़ी कागज़ों से गाड़ियों पर लोन कराने वाले गैंग को धर दबोचा

बालाजी ट्रेडर्स अम्बाला रोड पर हो रहा था गोरखधंधा,14 लग्ज़री गाड़िया भी बरामद
सहारनपुर।  फ़र्ज़ी आर सी बनाकर और  लग्ज़री गाड़ियों से लोन की एंट्री हटाकर गोरखधंधा करने वाले गैंग के 9 शातिरों को गिरफ्तार करने में नगर कोतवाली पुलिस और एस ओ जी को मिली है बड़ी कामयाबी।
इस सम्बन्ध में एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि फ़र्ज़ी तरीके से बैंक से लोन लेकर और लोगो को ना बताकर ये गैंग  भोले-भाले लोगो को ठगने का काम करता था और लोगो का विश्वास बना रहे इसके लिए सिद्धान्त सिरोही एवम बिन्नी डंग ने अम्बाला रोड पर बालाजी ट्रेडर्स के नाम से कार सेल परचेज का दफ्तर भी खोल रखा था, जिसके चलते ही लोग विश्वास कर लेते थे। एस पी सिटी ने बताया कि मनीष सहंगल  लोगो से आधार कार्ड और पेन कार्ड ले लिया करता था और बिना बताए ही लोन लेकर गैंग ठगी एवम घोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने 420,467,468,471,120बी -34,414 आई पी सी में वाद दर्ज करते हुए उनके अतिरिक्त राजीव माहेश्वरी पुत्र राधेश्याम निवासी माधो नगर,बादल पुत्रराजेश सूद, खलासी लाइन दुर्गा पुरी,आशीष पुत्र सुरेंद्र शेखपुरा खटोली मुजफ्फरनगर, रोहित पुत्र अशोक कैलाशपुरी पालम कॉलोनी दिल्ली,  एवम पंकज पुत्र अश्वनी गुजराल निवासी श्याम नगर, भूतेश्वर रोड, सहारनपुर को भी जेल भेजा जा रहा है। उनके कब्जे से 14 लग्ज़री गाड़िया भी बरामद हुई हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।