खागा संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य कार वैन निकलना दूभर ट्रैक्टर टोचन से निकल रहे बड़े वाहन...


दुश्वारी....!

किशनपुर दांदो पीपापुल साबित हो रहा बेमतलब....
खागा संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य
कार वैन निकलना दूभर ट्रैक्टर टोचन से निकल रहे बड़े वाहन...


विजयीपुर- क्षेत्र के किशनपुर दांदो के बीच यमुना नदी पर पीपा पुल  बनने का मकसद अधूरा साबित हो रहा है यात्रियों को आवागमन में सुविधा की बजाए परेशानी उठानी पड़ रही है छोटी कार वैन बांदा की तरफ ऊपर नहीं चढ पा रही है बड़े वाहनों को ट्रैक्टर से टोचन कर चढ़ाया जा रहा है
        क्षेत्र के किशनपुर कस्बा समीप यमुना नदी पर बांदा फतेहपुर आवागमन मे सुविधा के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक निर्माण विभाग फतेहपुर द्वारा पीपा पुल का निर्माण कराया गया परंतु पीपा पुल में सुविधा की बजाए परेशानी उठानी पड़ रही है यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं पहले तो पुल निर्माण में मनमानी तरीके से धांधली की गई पटरो की जगह सफेदा की बल्लिया लगाई गई फिर धूल में लोहे की चादर अस्त-व्यस्त तरीके से डाल दी गई फिर बांदा की तरफ वाहनों को चढ़ने के लिए समस्या हो रही थी तब जेसीबी से जैसे तैसे कर रास्ता बना दी गई परंतु 1 सप्ताह में ही करीब 200 मीटर बांदा की तरफ चढ़ाई में धूल ही धूल जमा हो गई हालात यह है कि करीब 2 फीट धूल जमा है फतेहपुर से बांदा जाने वाले वाहनों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है छोटी कार वैन निकलना मुश्किल हो गया है बड़ी कार पिकअप लोडर ट्रैक्टर को ट्रैक्टर से टोचन कर ऊपर चढ़ाया जा रहा है राहगीर परेशान है बहुत से लोग ऐसे हालातों को देखकर लौट जा रहे हैं किशनपुर पीपा पुल बनने का मकसद अधूरा साबित हो रहा है यात्रियों का मानना ऐसे जानलेवा पुल को सुरक्षित बनवाये नही बंद कर दें ताकि यात्रियों को परेशानी ना उठानी पड़े
       वहीं लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता उमेश चंद्र विश्वकर्मा ने बताया बलुई मिट्टी होने के कारण बांदा की तरह चढ़ाई में धूल ज्यादा हो गई है जिससे मशीन लगाकर तत्काल हटाया जाएगा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।