मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति


मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति व जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने एजेण्डा बिन्दुओं पर एक-एक करके समीक्षा की एवं निर्देश दिये कि सभी विभाग बेहतर आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि गंगा को अविरल एवं निर्मल बनाने के लिये गठित जिला गंगा समिति का उद्देश्य जनपद में प्रवाहित होने वाली गंगा की सहायक नदियों की स्वच्छता, शुद्धता के साथ-साथ उसमें अविरल जल प्रवाह बनाये रखना है, इसके लिये नदियों की सफाई के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जाये कि उनमें कोई दूषित जल स्रोत न मिले। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि नालों का जल उचित शुद्धीकरण के बाद ही किसी नदी स्रोत में मिलाया जाये। साथ ही सभी कार्यों की जांच पर्यावरण की दृष्टि से भी करते हुये सूचनाएं समय से प्रेषित की जायें। 
जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा प्रेषित की गयी स्थलों की सूची का समीक्षा की। आवास विकास विभाग, रेशम विभाग, ऊर्जा विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति विभाग आदि विभागों की सूची अभी तक प्राप्त न होने पर कड़े निर्देश दिये कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप स्थलों की सूची समय से प्रेषित की जाये तथा समस्त तैयारियां समय से पूर्ण की जाये। प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत महोत्सव उद्यान स्थापित कराने, नदियों के किनारे वृक्षारोपण एवं अमृत तालाब से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनसे संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराते हुये सूचना प्रेषित करें। जिला पर्यावरण समिति की बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि सूचनाएं समय से प्रेषित की जाये तथा इनकी फीडिंग भी समय से करायी जाये। 
बैठक के दौरान प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ब्रज मोहन शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सीतापुर वैभव त्रिपाठी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) माला बाजपेयी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत वर्तिका सहित संबंधित अधिशासी अधिकारी एवं संबधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अब तो टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।