दो रुपए में बिकेगा गाय का गोबर: धर्मपाल सैनी   मदरसों में राष्ट्रगान होगा अनिवार्य


दो रुपए में बिकेगा गाय का गोबर: धर्मपाल सैनी
 
मदरसों में राष्ट्रगान होगा अनिवार्य

अब तक टीवी के लिए फतेहपुर से अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

फतेहपुर के विकास भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार धर्मपाल सैनी ने गौशालाओं की बदहाल स्थिति को स्वीकार करते हुए इसमें सुधार की बात कही। कर्मियों को मानदेय और गौवंश के भोजन पर बोलते हुए कहा कि 30 रुपए में केवल सरकारी धन से गौशाला चलाना संभव नहीं है इसलिए समाज को भी आगे आना होगा। दो रुपए में एक कंपनी गोबर खरीदेगी, अभी बरेली में ये प्रोजेक्ट चल रहा है जल्द ही बुंदेलखंड में भी ये योजना चालू होगी। वहीं उन्होंने बताया कि मदरसों में अब धर्म के साथ ही हिंदी और अन्य विषयों के साथ तकनीकी  शिक्षा में भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य होगा। धार्मिक मुद्दो पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये सरकार सबकी है, तुष्टिकरण की राजनीति नहीं न्याय और समानता की बात की जाती हैं। वहीं भिटौरा ब्लॉक में बेंच घोटाले मामले में बोलते हुए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए। इस मौके पर भांजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, खागा विधायक कृष्णा पासवान, विकास पासवान, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।