यूकेलिप्टस के पेड़ों को पीडब्ल्यूडी विभाग बिजनौर के द्वारा ठेकेदारों से सांठगांठ कर कटवा दिए गए हैं
यूकेलिप्टस के पेड़ों को पीडब्ल्यूडी विभाग बिजनौर के द्वारा ठेकेदारों से सांठगांठ कर कटवा दिए गए हैं
थाना सिविल लाइंस, बदायूँ में घटित उन्नेश उर्फ उन्नू हत्या काण्ड का 24 घन्टे के भीतर पर्दाफाश,
सराहनीय कार्य
थाना सिविल लाइंस, बदायूँ में घटित उन्नेश उर्फ उन्नू हत्या काण्ड का 24 घन्टे के भीतर पर्दाफाश, अभियुक्त गिरफ्तार आलाकत्ल बरामद
अब तक न्यूज़ टीवी लाइव चैनल
थाना सिविल लाइन पर दिनाँक 11.05.2022 को वादी मुकदमा अमित पुत्र सुभाष निवासी शेखूपुर, थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूँ की लिखित तहरीर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 257/2022 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर बदायूँ के नेतृत्व में अथक प्रयास करते हुए आज दिनाँक 11.05.2022 को प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन श्री राजकुमार तिवारी मय हमराही पुलिस फोर्स के बदायूँ उझानी मार्ग बालाजी मन्दिर के पास प्राप्त मुखबिर खास की सूचना के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त सूरज श्रीवास्तव पुत्र धर्मपाल श्रीवास्तव निवासी शेखूपुर, थाना सिविल लाइन, बदायूँ को कादरचौक रोड पर गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त ने पूछताछ मे अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि मृतक मेरी टिर्री पर बैठकर शेखूपुर जा रहा था जिसे मैने गाँव के बाहर उतरने को कहा तो नहीं उतरा और गाली गलौच करने लगा। इस पर मै उसे गाँव के बाहर खडंजे मार्ग पर ले जाकर धक्का देकर टिर्री से गिरा दिया। वह फिर से मुझे रोकने लगा तब मुझे गुस्सा आ गया और मैने वहीं पर पडी ईंट को उठाकर उसके सिर पर कई बार वार कर दिये जिससे वह वहीं पर लहूलुहान होकर गिर गया और मै अपनी टिर्री लेकर अपने घर चला गया था। जिसको आज दिनाँक 12.05.2022 को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशादेही से आलाकत्ल एक अदद ईंट बरामद किया गया। अभियुक्त सूरज श्रीवास्तव पुत्र धर्मपाल श्रीवास्तव निवासी शेखूपुर, थाना सिविल लाइन, बदायूँ को गिरफ्तार कर उक्त अभियोग में साक्ष्य संकलन से धारा 3(2)V SC/ST ACT की वृद्धि कर विधिक कार्यवाही की गयी है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -
सूरज श्रीवास्तव पुत्र धर्मपाल श्रीवास्तव निवासी शेखूपुर, थाना सिविल लाइन, बदायूँ उम्र लगभग 23 वर्ष।
समय गिरफ्तारी, स्थान एवं बरामदगी-
समय 10.15 बजे दिनाँक 11.05.2022, गिरफ्तारी स्थान कादरचौक रोड नौशेरा तिराहे, थाना सिविल लाइन, बदायूं, आलाकत्ल एक अदद ईंट।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त
मु0अ0सं0 257/2022 धारा 302 भादवि, थाना सिविल लाइन, बदायूँ।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक राजकुमार तिवारी थाना सिविल लाइन ।
2. उ0नि0 श्री प्रभात कुमार
3. का0 1715 कुलदीप यादव
4. का0 1759 आदेश कुमार शर्मा
5. म0का0 555 कोसिन
संवाददाता मुशाहिद रजा बदायूं
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
यूकेलिप्टस के पेड़ों को पीडब्ल्यूडी विभाग बिजनौर के द्वारा ठेकेदारों से सांठगांठ कर कटवा दिए गए हैं
शासन का आदेश का पालन प्रचार प्रसार के द्वारा कराया जा रहा है राशन कार्ड अपात्र लोग 1 सप्ताह के अंदर उतरौला आपूर्ति विभाग में जाकर जमा कर दें
दिया निर्देश सभी राशन वितरको को टीकाकरण में सहयोग करने के लिए : उत्कर्ष श्रीवास्तव
Leave a Comment: