क्या पत्रकार के पास इस काम के सन्दर्भ में ज़रूरी अनुभव है?
क्या चुने हुए पत्रकार कोविड-19 की जोखिम श्रेणी में आते हैं, या फिर क्या उनके परिवार में ऐसे लोग हैं जो उन पर आश्रित हैं?
क्या एक संभावित जोखिम भरी जगह (जैसे कि चुनाव रैली इत्यादि ) पर पत्रकार अपने लिंग, धर्म, या जातीयता की वजह से आसान निशाना बन सकते हैं?
क्या पत्रकार यह काम करने के लिए शारीरिक रूप से योग्य हैं, और क्या आपने पत्रकारिता के दौरान संभावित स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में उनसे बात की है?
क्या किसी एक ख़ास भूमिका में काम करना पत्रकार को ज़्यादा जोखिम की स्थिति में डाल सकता है? उदाहरण के लिए, फ़ोटो पत्रकार अक्सर कार्रवाई के अधिक निकट होते हैं.
उपकरण और यातायात
क्या आपने चुने हुए पत्रकार से फ़ील्ड में कोविड-19 होने के जोखिम के बारे में बात की है, और क्या आपने उन्हें अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क एवं हैंड सैनिटाइज़र मुहैया कराया है?
अगर वह ऐसे प्रदर्शन में जा रहे हैं जहां हिंसा होने की संभावना है, तो क्या आपने उन्हें बचाव के सही उपकरण जैसे कि, हेलमेट, सुरक्षा चश्मे, शारीरिक कवच, आंसू गैस वाला नकाब और चिकित्सा किट मुहैया कराए हैं?
क्या रिपोर्टर स्वयं गाड़ी चला कर जाने वाले हैं, और क्या यह वाहन सही स्थिति में है?
क्या आपने यह सुनिश्चित किया है कि आप अपनी टीम से कैसे संपर्क स्थापित करेंगे करेंगे और आपातकाल या समस्या होने की स्थिति में बच कर निकलने के तरीकों के बारे में बात की है?
ध्यान में रखने योग्य कुछ सामान्य बिंदु :
क्या आपने फ़ील्ड में तैनात किये जाने वाले सभी स्टाफ़ के आपातकालीन संपर्क विवरणों की जानकारियां दर्ज करते हुए उन्हें सुरक्षित रखा है ?
क्या आपके कर्मचारियों के पास सही पहचान पत्र, या ऐसे दस्तावेज़ हैं जिनसे यह सिद्ध हो सके कि वह आपकी संस्था के साथ काम करते हैं ?
क्या आपकी टीम के पास सही बीमा है, या क्या उनका ठीक मेडिकल कवर किया गया है?
क्या किसी चोट-चपेट लगने की परिस्थिति में आप स्थानीय चिकित्सा व्यवस्था से अवगत हैं, और क्या आपने अपने कर्मचारियों को इसकी जानकारी प्रदान की है?
क्या आपने अपने कर्मचारियों से काम के दौरान होने वाली मानसिक क्षति और इससे होने वाले दूरगामी असर के बारे में बात की है?
जोखिम के आंकलन और उससे जुड़ी तैयारी के सन्दर्भ में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए सीपीजे के रिसोर्स सेंटर पर जाएं.
चुनाव की अवधि के दौरान लक्षित ऑनलाइन अभियानों सहित ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों के बढ़ने की संभावना है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Leave a Comment: