जिलाधिकारी संजीव रंजन नें फीता काटकर उद्घाटन किया अम्बेडकर सभागार का राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर


जिलाधिकारी संजीव रंजन नें फीता काटकर उद्घाटन किया अम्बेडकर सभागार का


राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर में डा0 भीमराव अम्बेडकर सभागार का नवीनीकृत होने पर जिलाधिकारी संजीव रंजन नें फीता काटकर उद्घाटन किया । तथा एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत चयनित काला नमक चावल हेतु लोक प्रशासन में उत्कृष्टता कार्य के लिए प्राप्त पी0एम0 एवार्ड-2021 के उपलक्ष्य में जनपद के सम्मानित किसानो, मीडिया प्रतिनिधियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों का सम्मान समारोह जिलाधिकारी  संजीव रंजन तथा मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में सम्पन्न हुआ। 
    जिलाधिकारी संजीव रंजन ने अपने सम्बोधन में कहा कि अम्बेडकर सभागार के कायाकल्प का कार्य पूर्ण कराने में तत्कालीन जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं मुख्य िवकास अधिकारी पुलकित गर्ग का विशेष योगदान रहा है। जिलाधिकारी ने इस महत्वपूर्ण कार्य को सम्पन्न कराने में मुख्य विकास अधिकारी को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं सम्मानित जनपद के कृषको को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर केा विकास की ऊचाईयों तथा अग्रणी जनपद की श्रेणी में लाने के लिए बताया जाता है कि तत्ककालीन जिलाधिकारी द्वारा जो भी काम शुरू किये गये थे उसे शत-प्रतिशत पूर्ण कराये जाने में कोई कसर नही छेाड़ा जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारी सुनिश्चित करे कि अपने-अपने कार्यालय को स्वच्छ एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे इससे कार्य करने में स्वच्छ वातावरण से स्वास्थ्य अच्छा होगा। किसानो को कालानमक चावल उत्पादन हेतु जिला प्रशासन से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, पूरा सहयोग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा काला नमक चावल के उत्पादन को बढ़ाकर एवं बाजार में पहचान बनाने का कार्य एक चुनौती पूर्ण कार्य था। किन्तु पूर्व जिलाधिकारी के अथक प्रयास से काला नमक चावल की पहचान एक जनपद एक उत्पाद में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। 
               जिला प्रशासन एवं जनपदवासियों के प्रयास से प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रधानमंत्री अवार्ड प्राप्त हुआ जिसमें जनपद के किसानो का बहुत बड़ा योगदान है। जिलाधिकारी ने सभागार में उपस्थित समस्त किसानो को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं काला नमक चावल उत्पादन में विशेष योगदान करने वाले कृषको को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। काला नमक चावल एवं अम्बेडकर सभागार के जीर्णोद्वार संबधित पर एक लघु फिल्म भी दिखाया गया। 
    मुख्य विकास अधिकारी  पुलकित गर्ग ने सभागार में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कृषको को जानकारी देते हुए बताया कि अम्बेडकर सभागार का कायाकल्प कराने हेतु तत्कालीन जिलाधिकारी एवं मेरे द्वारा सयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाकर नीति आयोग के सी.एस.आर. मद से बजट आवंटन की मांग की गयी थी। जनपद के किसानो द्वारा काला नमक चावल के उत्पादन में विशेष रूप से सहयोग देने वाले कृषको को धन्यवाद दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि नीति आयोग द्वारा जारी सूचकांक में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर पुरस्कार स्वरूप प्राप्त धनराशि से अम्बेडकर सभागार का कायाकल्प कराया गया है।
इस अवसर पर उपरोक्त अतिरिक्त डी0एफ0ओ0, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनिल कुमार चैधरी, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, पी0डी0 सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, जिला दिव्यांग जन सश्क्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक खान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सी0पी0 सिंह, जनपद के सम्मानित किसान, मीडिया प्रतिनिधि तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।