शाहजहांपुर के माननीय लोकप्रिय सांसद अरुण कुमार सागर जी ने आज जनपद संसदीय क्षेत्र शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया
शाहजहांपुर के माननीय लोकप्रिय सांसद अरुण कुमार सागर जी ने आज जनपद संसदीय क्षेत्र शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया
अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे को प्रशासन ने एकस्पंज करने का आश्वासन दिया क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे को प्रशासन ने एकस्पंज करने का आश्वासन दिया
क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
उतरौला(बलरामपुर) तहसीलदार उतरौला प्रमेष कुमार का स्थानांतरण की मांग को लेकर 16अप्रेल से चल रहे आंदोलन का परिणाम बुधवार को निकला।डीएम श्रीमती श्रुति ने वकीलों की मांग पर तहसीलदार प्रमेश कुमार का स्थानांतरण तुलसीपुर तहसील में कर दिया है।तुलसीपुर में तैनात तहसीलदार राम आश्रय को उतरौला में तैनात किया गया है। तहसीलदार का स्थान्तरण होने पर अधिवक्ताओं ने अपना आन्दोलन एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। अधिवक्ताओं की आम सभा की बुधवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया। अधिवक्ता संघ उतरौला के आम सभा की बैठक अगले 18 मई को होगी जिसमें लेखपाल द्वारा दस अधिवक्ता समेत अन्य अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। अधिवक्ता संघ उतरौला महामंत्री अखिलेश सिंह ने बताया कि अधिवक्ता संघ उतरौला की आम सभा की बैठक में तहसीलदार उतरौला प्रवेश कुमार के स्थानांतरण पर अधिवक्ताओं ने अपना आन्दोलन एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। गुरुवार से सभी अधिवक्ता सभी न्यायालय व रजिस्ट्री कार्यालय उतरौला पर सामान्य दिनों की तरह कार्य करेंगे। कोतवाली उतरौला पुलिस में अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे को प्रशासन ने एकस्पंज करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अधिवक्ताओं के खिलाफ कोई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई न करने को कहा है। प्रशासन के इस आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने मंगलवार तक अपना आन्दोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। प्रशासन की कार्रवाई पर अगली रणनीति के लिए अधिवक्ताओं की बैठक18 मई को संघ भवन में होगी। गुरुवार से अधिवक्तागण समस्त कार्य करना शुरू करेंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
शाहजहांपुर के माननीय लोकप्रिय सांसद अरुण कुमार सागर जी ने आज जनपद संसदीय क्षेत्र शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया
हर घर जल योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे ओवर होड का किया औचक निरीक्षण
मॉडर्न हायर सेकंडरी स्कूल हल्लौर में कार्यरत कला अध्यापक हैदर अब्बास के सेवानिवृत्त
Leave a Comment: