पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा बार्डर सुपरविजन स्कीम के तहत थाना निचलौल के निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा बार्डर सुपरविजन स्कीम के तहत थाना निचलौल के निरीक्षण
अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर होने वाले अपराध व तस्करी की घटनाए भी आए दिन सामने आती रहती है
पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ द्वारा बार्डर सुपरविजन स्कीम के तहत थाना निचलौल क्षेत्रान्तर्गत चौकी बहुआर से सटे भारत नेपाल सीमा का किया गया भ्रमण
लुकेशन महराजगंज यूपी
*
गोरखपुर मंडल जिला जिला ब्यूरो चीफ रमन वर्मा*
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद भारत नेपाल की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित है । जनपद के ज्यादातर थानें अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के साथ लगे होने के कारण अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर होने वाले अपराध व तस्करी की घटनाए भी आए दिन सामने आती रहती है । इस विषम स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ द्वारा बार्डर सुपरविजन स्कीम कार्यक्रम तैयार कर अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर होने वाले अपराधों व तस्करी पर नकेल कसने की योजना के क्रम में बार्डर थाना क्षेत्र निचलौल का निरीक्षण किया गया । थाना निचलौल क्षेत्रान्तर्गत चौकी बहुआर नेपाल के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा साझा करती है । इसलिए इस क्षेत्र में अपराधों व मादक पदार्थों की तस्करी की सम्भावनाए बढ़ जाती है । पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ द्वारा उपरोक्त समस्याओ से निपटने के लिए आज दिनांक 11.05.2022 को चौकी क्षेत्र बहुआर के सीमावर्ती क्षेत्रों में मय फोर्स के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सीमावर्ती क्षेत्रों की गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा कमियों को चिन्हित कर सम्बन्धित को दूर करने के लिए निर्देशित किया । क्षेत्र में निरन्तर पैदल गश्त रुटीन चेकिंग अभियान संदिग्ध व्यक्ति/संदिग्ध वाहन व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर पैनी नजर रखने व आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा बार्डर सुपरविजन स्कीम के तहत थाना निचलौल के निरीक्षण
दुकानों व कारखानों में कार्यरत श्रमिक श्रम कल्याण परिषद उ.प्र.द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लें
डीएम की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण बंधु की बैठक सम्पन्न
Leave a Comment: