मारपीट में गम्भीर घायल महिला ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार


मारपीट में गम्भीर घायल महिला ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार

गत दिनों पूर्व घर मे घुसकर की थी मारपीट व तोड़फोड़.                                                       बिजनौर से अमीन अहमद के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।

जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के अंतर्गत गांव पालनपुर में गत 06 मई  हुए दो पक्षो के झगड़े में गम्भीर ग घायल हुई महिला ने पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाई है,

एसपी को सौंपे पत्र में महिला के पति इरशाद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी पालनपुर ने बताया कि गत 06 मई की सुबह जब उसकी गर्भवती पत्नी तरन्नुम  घर पर अकेली थी तो तभी गांव के ही अरविंद नन्हू पुत्रगण महेंद्र सिंह,दीपक, शिवा पुत्र गण हरि सिंह,हरि सिंह पुत्र रमेश,चेतराम पुत्र सूरज लाठी डंडों व अन्य हत्यारों से लैस होकर घर मे घुस आए व गालियां देते हुए तरन्नुम के साथ मारपीट करने लगे तथा दीपक व चेतराम ने तरन्नुम को जान से मारने की नीयत से  उसपर बरछी से वार कर दिया साथ ही  तरन्नुम के पेट मे लात मारकर उसके पेट मे पल रहे बच्चे की जान ले ली।

वहीं पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने घर मे रखा कीमती सामान भी तोड़ फोड़ कर घर मे रखी 35000 की नकदी व कान से सोने की बाली छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए,घटना में घायल तरन्नुम अभी भी ज़िला अस्पताल में भर्ती है जिसकी हालत नाजुक बनी है,पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाकर आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।