यह कैसा न्याय है ? हमारी फरियाद को बिना सुने ही थाना त्रिलोकपुर की पुलिस नें शांति भंग में हमारा चालान कर यायालय भेज दिया राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर


यह कैसा न्याय है ? हमारी फरियाद को बिना सुने ही थाना त्रिलोकपुर की पुलिस नें शांति भंग में हमारा चालान कर यायालय भेज दिया

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के थाना त्रिलोकपुर अन्तर्गत स्थित ग्राम चोरथरी में डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट की शिकायत को लेकर थाना त्रिलोकपुर पहुंचे 
फरियादियों का आनन फानन में पुलिस ने चालान कर दिया ।
मिली सूचना के मुताबिक जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चोरथरी में शनिवार की रात एक शादी में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के लोगों में दो लोग बुरी तरह चोटहिल हो गए। जिनका इलाज निजी अस्पताल चल रहा है। 
उक्त के सम्बन्ध में पीड़ित पक्ष के लोग जब घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो त्रिलोकपुर थाने की पुलिस नें उसकी पीड़ा सुनने से पहले उसका चालान काट कर न्यायालय भेज दिया।
प्राप्त विवरण  के अनुसार त्रिलोकपुर थाना के ग्राम चोरथरी  में बीते शनिवार को चंद्रिका की बेटी की शादी में बराती पक्ष के लोग डीजे लेकर आए थे । द्वारपूजा के दौरान रश्म अदायगी के समय पर गांव के ही झिनकन , रोहित व विवेक आदि डीजे के साथ नाचते हुए चंद्रिका के घर के पास पहुंच गए , इसी दौरान चंद्रिका के पाटीदार राकेश ने डीजे पर नाच रहे गांव के लोगो से कहा कि थोड़ा आगे जाकर नाच लो मुझे अपने बारातियों व रिश्तेदारों को खाना खिलाना है । 
आगे पीड़ित राकेश ने बताया कि कुछ समय बाद मैं शौच करने घर के पश्चिम गया हुआ था इसी बीच झिनकन , रोहित व विवेक मुझे घेर कर मुझे मार पीट कर घायल कर दिया। हल्ला सुन जब घर वाले पहुंचे तो वह लोग मौके से भाग निकले। मैं इसकी लिखित शिकायत लेकर रविवार को जब थाना त्रिलोकपुर पहुंचा तो मेरी पुलिस ने हमारी फरियाद को बगैर सुने ही मेरा पुलिस नें शांति भंग में चालान करके न्यायालय भेज दिया यह कैसा न्याय है त्रिलोकपुर थाने की पुलिस का जिसकी जॉंच शासन व प्रशासन द्वारा किया जाना नितान्त आवश्यक है 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।