महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी ने चलाया जागरुकता #राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी ने चलाया जागरुकता राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
25 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर जमपद
25 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न
राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर जमपद
सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर में विकास कार्यो एवं 25 लाख से ऊपर की परियोज5 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठकनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन नें कार्यदायी संस्थाओ से संबधित अधिकारियो से जनपद में चल रहे कार्यो के बारे में जानकारियॉं प्राप्त की। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्था के संबधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यो को गुणवत्ता पूर्वक और समयबद्ध पूर्ण कराये। कोई लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतो के सभी स्कूलो का बकाया बिजली बिल का भुगतान कराये। इसके अलावा जनपद में बचे हुए सामुदायिक शौचालयो का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ-साथ पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि ग्रामो की सड़के खराब है उसे ठीक कराये। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गोशाला का निरीक्षण करने का निर्देश दिया तथा वहां पर गोवंश के लिए पर्याप्त चारा भूसा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। पशुओं का टीकाकरण कराया जाये। जनपद के नलकूपों पर विद्युत की समस्या को ठीक कराने के लिए अधि0 अभि0 विद्युत को निर्देश दिया गया। कृषकों के के0सी0सी0 ज्यादा से ज्यादा स्वीकृत किये जाये। जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा की गयी। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (राष्ट्रीय अन्धता निवारण कार्यक्रम), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (बाल स्वास्थ्य गारन्टी योजना), महिला नसबन्दी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (जननी सुरक्षा योजना), तथा अन्य विभागों के प्रगति की समीक्षा की गयी।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 अनिल कुमार चैधरी, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, पी0डी0 सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, अधि0अभि0 लो0नि0वि0 (प्रा0ख0) सिद्धार्थनगर, नलकूप, तथा समस्त संबधित अधिकारी उपस्थित रहेे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी ने चलाया जागरुकता राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर । महिला सशक्तिकरण के क्रम में महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी ने चलाया जागरुकता अभियान।
दिब्यॉंगजनों को लाभान्वित कराए जाने हेतु चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सित्धार्थनगर
Leave a Comment: