गांधी मैदान में जलजमाव की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन लक्ष्मण कुमार झा
गांधी मैदान में जलजमाव की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन लक्ष्मण कुमार झा
लोनी ने पकडी विकास की रफ्तार
" लोनी ने पकडी विकास की रफ्तार "
आज दिनांक 08/05/2022 को लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने लोनी के विभिन्न वार्डो मे विकाय कार्यों के नारियल फोड़कर उद्घाटन किये ।
इस अवसर पर लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा का कॉलोनी वासियों ने ढोल-नगाडों के साथ फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।
सर्वप्रथम गुलाब वाटिका वार्ड नं 37 मे लगभग 48 लाख रूपये की लागत से गलियों मे इंटरलाकिंग टाइल्स व नालियों के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया ।
2:- वार्ड नं 30 बाग राणप मे 15 लाख रूपये की लागत से गलियों का इंटरलाकिंग टाइल्स व नालियों के निर्माण कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया ।
3:- वार्ड 29 मे लाखों रूपये की लागत से गलियों का इंटरलाकिंग टाइल्स व नालियों के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर रंजीता धामा ने जोरदार स्वागत करने के लिये सभी कालोनी वासियों का आभार प्रकट किया तथा सभी को संबोधित करते हुये कहा कि पिछले दिनों हुये करोडों रूपये की लागत से लोनी नगरपालिका की विभिन्न कालोनियों मे जो विकास कार्यों के लिये टेंडर जारी किये गये थे उनका निर्माण कार्य आज से शुरू कराये जा रहे हैं जल्द ही सभी जगहों पर कार्य शुरु हो जायेंगे एवं लोनी मे विकास कार्यों मे तेजी आयेगी सभी कार्यो मे ठेकेदार को अच्छा मटैरियल लगाने के लिये आदेश किये गये हैं तथा नगरपालिका के संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों मे गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिये आदेश जारी किये गये हैं एवं समय-समय पर मै खुद भी औचक निरीक्षण किया करूंगी जिससे कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो तथा आम जन को विकास कार्यों का लाभ अधिक लंबे समय तक मिलता रहे ।
सभी कार्य शासन की मंशा के अनुसार उच्च गुणवत्ता के साथ कराये जायेंगे ।
लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने नाईपुरा व सरस्वती विहार कालोनी की कई गलियों का भी दौरा किया तथा जनता के बीच पँहुचकर उनकी समस्याओं को पूछा तथा जल्द ही उनकी समस्याओं का भी निराकरण करने का आश्वासन लोनी की जनता को दिया ।
कालोनी वासियों ने रंजीता धामा व मनोज धामा जिंदाबाद के नारे लगाकर उनकी कालोनियों मे विकास कार्य कराये जाने पर लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा का आभार प्रकट किया ।
इस अवसर पर सभासद सतीश जैन, याकीन अली, दिनेश शर्मा, लोकेश कुमार, सद्दाम, आशु, नदीम, राकेश गुरूजी, जयावती, मोहनीशा, रशीदा बेगम, कैलाश देवी, मीना देवी, राजकुमार, अजय जैन, वीरेन्द्र जैन, नितिन डागर, विपिन डागर, सोहेल सहित सैकड़ों की संख्या मे कालोनीवासी उपस्थित रहे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
गांधी मैदान में जलजमाव की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन लक्ष्मण कुमार झा
योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की व्यवस्था पर स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों ने फेरा पानी।
बाँदा ब्रेकिंग न्यूज :-जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड विभाग से आई अवैध वसूली की शिकायत, मरीजों ने लगाया 100-100 रुपये लेने का आरोप,मामले की सूचना मिलने पर पहुचे जिला चिकित्सा अधिकारी ने लिया मामले का संज्ञान,
Leave a Comment: