शराब की तस्करी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरप्तार कर  भेजा जेल


शराब की तस्करी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरप्तार कर  भेजा जेल

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के थाना शोहरतगढ़ 
में शराब तस्करी करने वाली महिला को गिरप्तार कर शोहरतगढ़ की पुलिस ने जेल भेज  दिया है ।
  मिली जानकारी के मुताबिक डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गए अभियान के तहत सुरेश चन्द रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में हरीश चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक शोहरतगढ़ व जयप्रकाश दूबे, थानाध्यक्ष, थाना शोहरतगढ़ के अगुवाई में शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा 135 शीशी नेपाली शराब के साथ एक महिला संगीता निषाद पत्नी विरेन्द्र निषाद निवासी नीबीदोहनी थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 32 वर्ष को करहिया पुलिया के पास से अन्तर्गत  धारा 60/63 आब0अधि0 के तहत गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 106/22 पंजीकृत कर  न्यायालय/जेल भेज दिया है ।
पुलिस के अनुसार अभियुक्ता संगीता निषाद का अपराधिक इतिहास कुछ इस प्रकार है कि
मु0अ0सं0 17/22 धारा 60/63 आबकारी अधि0 थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
मु0अ0सं0 73/22 धारा 60/63 आबकारी अधि0 थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
मु0अ0सं0 292/2021 धारा 60/63 आबकारी अधि0 थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
मु0अ0सं0 293/2020 धारा 60/63 आबकारी अधि0 थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।इस महिला तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जय प्रकाश दूबे थाना शोहरतगढ़ व
व0उ0नि0 मनोज कुमार श्रीवास्तव थाना शोहरतगढ़ व
उ0नि0 महेन्द्र चौहान चौकी प्रभारी खुनुवां थाना शोहरतगढ़ व
हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह चौकी खुनुवां थाना शोहरतगढ़ व
हे0का0 सन्तोष कुमार पाण्डेय चौकी खुनुवां थाना शोहरतगढ़ व का0 लव सिंह चौकी खुनुवां थाना शोहरतगढ़ व म0का0 बृजमा निषाद थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।