संदिग्ध परिस्थिति फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव में 5 माह पहले हुई थी राखी की शादी मायके वालों ने लगाया गला घोटकर हत्या करने का आरोप पुलिस ने तीन नामजदों को किया गिरफ्तार रामपुर। बिलासपुर शनिवार सवेरे नगर के मौहल्ला शीरी मियां में पुरानी तहसील के निकट रहने वाले एक किराना व्यापारी की प


संदिग्ध परिस्थिति फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव में 5 माह पहले हुई थी राखी की शादी

मायके वालों ने लगाया गला घोटकर हत्या करने का आरोप पुलिस ने तीन नामजदों को किया गिरफ्तार

रामपुर। बिलासपुर शनिवार सवेरे नगर के मौहल्ला शीरी मियां में पुरानी तहसील के निकट रहने वाले एक किराना व्यापारी की पुत्रवधू की मौत हो गई। ससुरालियों का कहना है कि विवाहिता ने फांसी लगा ली, मगर उसके मायके वालों ने विवाहिता का गला घोंटकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में पति समेत चार ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।सवेरे विवाहिता की मौत की सूचना फैलते ही व्यापारी के घर के आगे भीड़ लग गई। नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह व कोतवाल तेजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। विवाहिता के मिलक निवासी मायके वाले भी आ गए। और जमकर हंगामा किया इसी बीच सीओ श्रीकांत प्रजापति ने मौके का निरीक्षण कर जानकारी ली मिलक के मौहल्ला अजदुल्लापुर निवासी धर्मपाल गुप्ता के अनुसार उन्होंने अपनी करीब बाईस वर्षीया पुत्री राखी गुप्ता का विवाह बीते वर्ष की आठ दिसम्बर को किराना व्यापारी संजीव गुप्ता के पुत्र तुषार गुप्ता के साथ किया था। दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए ससुराली उसे शादी के बाद से ही प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। शनिवार सवेरे ससुरालियों ने उनकी पुत्री की गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेज दिया है और मृतका के नामजद पति, ससुर व सास को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि गिरफ्तारी की अभी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। मायके वालों की तरफ से तहरीर पर दहेज हत्या से सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

रामपुर से अब तक टीवी के लिए राहुल कुमार की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।