सीडीपीओ द्वारा पुष्टाहार में द्वारा किया गया सत्यपन# संत कबीर नगर
सीडीपीओ द्वारा पुष्टाहार में द्वारा किया गया सत्यपन संत कबीर नगर
अग्निशमन अधिकारी द्वारा मुख्यालय स्थित बैंकों के कर्मियो को किया गया जागरुक
जनपद - संतकबीरनगर संवाददाता विकास कुमार अग्रहरी संत कबीर नगर दिनॉक 06-05-2022
अग्निशमन अधिकारी द्वारा मुख्यालय स्थित बैंकों के कर्मियो को किया गया जागरुक
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर * सोनम कुमार* के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संतोष कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अग्नि शमन द्वितीय अधिकारी * अशोक यादव* व फायर कर्मियों द्वारा एच0डी0एफ0सी0 खलीलाबाद, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया खलीलाबाद केनरा बैंक खलीलाबाद, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में बैंक कर्मियों को अग्नि सुरक्षा के कारणों, आग की प्रवृति और आग से बचाव के तरीकों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी । अग्नि शमन अधिकारी द्वारा बताया गया कि घरों / कार्यालयों में घटिया बिजली वायरिंग, रसोई गैस लीकेज, शार्ट सर्किट आदि से आग लगने का खतरा अधिक रहता है, जिन्हें सावधानी बरतने से आग लगने की घटनाओं को कम किया जा सकता है । यदि आग ठोस पदार्थ में लगी हो तो इसे पानी के साथ बुझाना चाहिए, परन्तु यदि किसी तरल पदार्थ जैसे तेल में लगी आग को पानी से न बुझाएं । इसके लिए सिलेंडर के रूप में आसानी से उपलब्ध झागयुक्त अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करना चाहिए । उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस हवा से हल्की होती है और रिसाव होने पर यह कमरे में नीचे की ओर फैलती है इसलिए आग लगने की दुर्घटना में इसके प्रभाव से नहीं बचा जा सकता लेकिन सावधानियां रखने से एलपीजी गैस दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है । उन्होंने इसके उपाय बताते हुए कहा कि गैस पाईप और रेगुलेटर आईएसआई मार्क उपयोग करना चाहिए, गैस पाईप को प्रत्येक छह महिने में अवश्य बदलें। गैस रिसाव की गंध मिलते ही घर में किसी प्रकार बिजली बटन को ऑन न करें । फायर कर्मियों द्वारा बताया गया कि लोगों को दुकानों घरों और स्कूलों में अग्निशमन यंत्र रखना चाहिए जिससे आगजनी की घटना के वक्त उससे काबू पाया जा सके । संवाददाता विकास कुमार अग्रहरी संत कबीर नगर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
सीडीपीओ द्वारा पुष्टाहार में द्वारा किया गया सत्यपन संत कबीर नगर
पेड के फंदे से लटकता मिला अधेड का शव संत कबीर नगर
विधायक माता प्रसाद पान्डेय ने किया शुभारम्भ किया अमृत सरोवर का
Leave a Comment: