संवाददाता मुस्ताक  अली पीलीभीत पुत्रियों को जन्म होने पर विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास 


संवाददाता मुस्ताक  अली पीलीभीत


पुत्रियों को जन्म होने पर विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास 


पूरनपुर नगर के एक मोहल्ला रजागंज निवासी शब्बीर ने अपनी पुत्री शीबा नाज की शादी वर्ष 2019 में मौहल्ले के ही रहने वाले नसीम अहमद के साथ की थी। शादी में मायके पक्ष के लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया। कुछ महीनों तक मामला ठीक ठाक चलता रहा उसके बाद उसकी एक पुत्री का जन्म हुआ। उसके वाद पुत्री का जन्म होते ही ससुराली उसको आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। पुत्री होने का ताना देने लगे विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट भी की गई। महिला का पति बाहर रहकर काम करता है महिला अपने पति के साथ चली गई वहां भी महिला के पति ने उसके साथ मारपीट की और उसको बापस घर ले आया था। इस के बाद दूसरी पुत्री का जन्म होने पर विवाहिता की दोनों बेटियों की परवरिश के लिए ससुरालियों ने मायके से 5 लाख की नकदी व अन्य सामान लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इंकार करने पर यातनाएं देना शुरू कर दिया। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति की गैरमौजूदगी में देवर ने उसके साथ मारपीट की ससुरालियों से शिकायत करने पर उल्टा उसको ही मारपीट कर घायल कर दिया आरोप है कि विवाहिता पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। शोर शराबा पर बमुश्किल पड़ोसियों ने बचाया उसके वचाया। उसके बाद उसको घर से निकाल दिया। विवाहिता का आरोप है कि उसकी दो वर्ष की पुत्री को भी जिंदा जलाने की नियत से तेल डाल दिया था। विवाहिता ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोग उसके पति की दूसरी शादी कराने की योजना बना रहे हैं। और उसको तलाक देने की धमकी दे रहे है पीड़ित ने , पुलिस को दी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।