दबंगों ने सफाईकर्मी को पीटा, पीड़ित ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
दबंगों ने सफाईकर्मी को पीटा, पीड़ित ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
दबंगों ने एक सफाईकर्मी की जमकर पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित ने कोतवाली सिधौली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि नीरज पुत्र रामू निवासी सरवा मजरा हरदोईया थाना सिधौली ने कोतवाली सिधौली में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि वह एक आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी है। आज सुबह करीब 11:00 बजे वह नियमित तरीके से मोहल्ला प्रेम नगर दक्षिणी कस्बा सिधौली में एडवोकेट जावेद की गली में एक सफाई कर रहा था। इसी दौरान प्रभात पुत्र प्रभाकर सिंह तथा प्रभाकर सिंह पुत्र एसपी सिंह निवासी मोहल्ला प्रेम नगर दक्षिणी मौके पर आ गए तथा पीड़ित को सफाई करने से मना करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी तथा जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया की भी पैसे वाले हैं पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है तथा घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
सिधौली से निर्दोष तिवारी की खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Leave a Comment: