लखीमपुर में कार की टक्कर से आईटीआई शिक्षक की मौत ,दूसरा गंभीर रूप से घायल घटना के बाद चालक फरार _
दूसरा गंभीर रूप से घायल घटना के बाद चालक फरार _
रवींद्र कुमार सिंह, मंडल ब्यूरो चीफ अब तक न्याय न्यूज़ लखीमपुर खीरी।
सी.जी.एन.पी.जी. काॅलेज गोला गोकर्णनाथ खीरी में आज दिनांक 14.08.2024 को ’हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अभियान में छात्र/छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई जिसमें छात्र/छात्राओं ने देश भक्ति के नारे लगाये। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया और छात्र/छात्राओं के मध्य तिरंगे के महत्व को साझा किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक/स्वयं सेविकाओं द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। तिरंगा यात्रा महाविद्यालय प्रांगण से शुरू होकर अशोक चैराहे से होते हुए पुनः महाविद्यालय में संपन्न हुआ। यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस में देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाना था। यात्रा में छात्र/छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय के आचार्य डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. अनिल कुमार यादव, राकेश कुमार अग्रहरि, अनिल कुमार ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मनोज कुमार सरोज ने ’हर तिरंगा अभियान’ में छात्र/छात्राओं को तिरंगा शपथ दिलाई। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई ।
इस दौरान सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र/छात्राएँ उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
दूसरा गंभीर रूप से घायल घटना के बाद चालक फरार _
रवींद्र कुमार सिंह, मंडल ब्यूरो चीफ अब तक न्याय न्यूज़ लखीमपुर खीरी।
संजय सिंह सह संपादक उत्तर प्रदेश
Leave a Comment: