बोरावड़ ( मुकेश जोया)
पंचायत समिति मकराना केबीसी रूम में मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर दिव्यांग कल्याण विकास सेवा समिति के अध्यक्ष अब्दुल हमीद चौहान ने दिव्यांगों की समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री के नाम उप खंड अधिकारी के मार्फत ज्ञापन दिया जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को समय पर पेंशन देने दिव्यांगों को बीपीएल के समान दर्जा देने और उनको बीपीएल की सुविधा देने विशेष योग्यजन को सहायक उपकरण वितरण करने के लिए शिविर का आयोजन करने संबंधी मांगों को लेकर अब्दुल हमीद ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत किया है इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी सुनील कुमार चौधरी, विकास अधिकारी हापूराम ,सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जयप्रकाश जांगिड़, पंचायत समिति मकराना प्रधान श्रीमती सुनीता भिचर, तहसीलदार यादवेन्द्र यादव और अन्य गणमान्य नागरिक,दिव्यांगजन,महिलाए उपस्थित थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: