विद्या देवी को मृतक दिखा कर उसकी जमीन हड़प ली


मथुरा जिले की मांट तहसील के गांव सुरीर का घोटाला हुआ उजागर यहां तहसील प्रशासन ने भू माफियाओं से सांठगांठ करके जीवित महिला विद्या देवी को मृतक दिखा कर उसकी जमीन हड़प ली जबकि उक्त महिला आज भी जीवित है महिला की ससुराल जनपद अलीगढ़ थाना लोधा के वाढौन मैं है महिला ने आधार कार्ड सहित उपस्थित होकर बताया की विद्या देवी के पिता निध़धा सिंह की मृत्यु 1976 में हुई थी जो कि प्रमाणित है तथा भूलेख खतौनी खेत संख्या 323 व 392 में अपने पिता के मृतक होने के स्थान पर बेटी विद्या देवी का नाम दर्ज हुआ था जो कि खतौनी में 1977 से 19 98 तक अंकित रहा लेकिन मृतक निधधा सिंह को पुन: 22 वर्ष बाद जीवित दिखाते हुए तहसील प्रशासन ने भू माफिया ओमप्रकाश दिनेश सुरेश पुत्र गण शिव सिंह निवासी गांव सुरीर कला फर्जी वसीयत करके विद्या देवी के खानदानी हैं उन्होंने सन 1998 में विद्या देवी को मृतक दिखाया फर्जी अपना नाम अंकित करा लिए हैं आज तहसील प्रशासन यह बताने में समर्थ नहीं है कि उक्त महिला विद्या देवी का खतौनी से नाम कैसे हटाया गया जबकि महिला जीवित है न्यायालय से आदेश भी पारित है कि उक्त जमीन ना तो ट्रांसफर होगी ना विक्रय होगी बावजूद इसके भू माफियाओं ने अभी कुछ दिन पहले उक्त जमीन में से 2 बीघा जमीन बेच दी है इस तरह से प्रशासन ने माननीय न्यायालय के आदेश का उल्लंघन भी कर दिया है सारा मामला उप जिला अधिकारी पंचम लाल की तैनाती के समय हुआ है पीड़ित परिवार ने बताया कि वह माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यालय में भी गुहार लगा चुके हैं एसडीएम कोर्ट तहसीलदार कोर्ट राजस्व परिषद लखनऊ से जीत चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी उनकी जमीन उन्हें नहीं मिल रही है उनका साफ साफ कहना है कि अगर हम को न्याय नहीं मिला तो हम परिवार सहित शांति पूर्वक आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी आज जिलाधिकारी महोदय मथुरा को प्रार्थना पत्र दिया गया है उन्होंने जांच कराने के आदेश तहसील प्रशासन माट को भेजे हैं

अशोक कुमार उर्फ़ नेताजी संवाददाता अब तक टीवी चैनल

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।