राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बागपत में कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं को बर्बाद कर देगी। उनकी शादी भी नहीं होगी


 

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बागपत में कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं को बर्बाद कर देगी। उनकी शादी भी नहीं होगी। इस योजना को लेकर युवाओं में गुस्सा बढ़ा हुआ है। यह योजना युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। सरकार को इस योजना के बारे में फिर से सोचना चाहिए। 

बागपत के खेकड़ा में पत्रकारों से बात करते मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक

बागपत के खेकड़ा में पत्रकारों से बात करते मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक - 

 

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं को बर्बाद कर देगी। उनकी शादी भी नहीं होगी। इस योजना से सेना का सम्मान भी घटेगा। इसलिए वह पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर उनको समझाएंगे, जिससे इस योजना को वापस लिया जा सके। 

राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार को खेकड़ा में शिक्षक गजे सिंह धामा के निधन पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत नौकरी करने वाले युवा चार वर्ष बाद वापस आकर अपने घर बैठ जाएंगे। 

क्योंकि उसके बाद यह तय नहीं है कि उनको किसी अन्य जगह नौकरी मिलेगी। इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। इस योजना को लेकर युवाओं में गुस्सा बढ़ा हुआ है। यह योजना युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। सरकार को इस योजना के बारे में फिर से सोचना चाहिए। 

कश्मीर पर किताब लिखूंगा

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीति नहीं करेंगे और किसानों की हितों की लड़ाई लड़ेंगे। वह कश्मीर का सच नाम से पुस्तक लिखेंगे। पुस्तक में उनके राज्यपाल रहते हुए कश्मीर की जनता के साथ के अनुभवों को साझा करेंगे। उनके रहते कश्मीर में शांति रही। 

 

एक गोली तक सेना को नहीं चलानी पड़ी। कहा कि सरकार को एमएसपी पर कानून बनाना होगा। ऐसा नहीं किया तो किसान फिर से आंदोलन करने को विवश हो जाएगा। महाराष्ट्र संकट पर उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा जरूरी है। गवर्नर सभी स्थितियों पर नजर रखे हुए हैं।

दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी

मोहल्ला मुंडाला में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार को दिवंगत शिक्षक गजे सिंह धामा के आवास पर दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने दिवंगत शिक्षक गजे सिंह धामा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शिक्षक की पत्नि सत्यवती देवी, पुत्र विकास धामा, गौरव धामा आदि को सांत्वना दी। 

इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, बल्लम शर्मा, जयकरण सिंह, डॉ. सुरेंद्र धामा, विकास धामा, राजीव धामा, हरेंद्र सिंह, करतार सिंह, कुलदीप पंवार, अनुज शर्मा, ब्रह्मपाल सिंह सभासद, डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, अनुज कौशिक, उमेश शर्मा, दीपक यादव, ओमकार यादव, धर्मेंद्र तोमर, धर्मपाल सिंह, जितेंद्र धामा, शिवकुमार धामा, ध्रुव शर्मा आदि मौजूद रहे। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।