नगरायुक्त ने रखा बालिकाओं का निशुल्क हीमोग्लोबिन टेस्ट का प्रस्ताव..


नगरायुक्त ने रखा बालिकाओं का निशुल्क हीमोग्लोबिन टेस्ट का प्रस्ताव

मोहित राय जसवाल

सहारनपुर: नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष प्रस्ताव रखा है कि यदि शासन अनुमति दे तो नगर निगम सभी स्कूली बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट निशुल्क करा सकता है।
सर्किट हाउस में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान राज्यपाल ने बच्चों के कुपोषण और बालिकाओं के स्वास्थय पर सबसे ज्यादा फोकस किया। जहां उन्होंने बच्चों के कुपोषण को खत्म करने के लिए विभाग को मेहनत से काम करने के निर्देश दिए वहीं बालिकाओं के स्वास्थय पर भी चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि बालिकाओं में अधिकांशतः हीमोग्लोबिन की कमी रहती है, इस दिशा में भी कार्य किया जाना चाहिए। इस पर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने राज्यपाल को बताया कि नगर निगम ने  अपना हेल्थ एटीएम सेंटर स्थापित किया है उन्होंने प्रस्ताव रखा कि यदि शासन अनुमति दे तो नगर निगम सभी स्कूली बालिकाओं का हिमोग्लोबिन टेस्ट निशुल्क करा सकता है। इस पर राज्यपाल ने डीएम को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।