रहीमाबाद वार्ड- 5-6 में दर्जनों लोगों ने ली खेग्रामस की सदस्यता- बंदना सिंह


विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में लूट-भ्रष्टाचार के खेग्रामस तेज करेगी आंदोलन- सुरेन्द्र

रहीमाबाद वार्ड- 5-6 में दर्जनों लोगों ने ली खेग्रामस की सदस्यता- बंदना सिंह

30 जून को मथुरापुर में माले महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य के गेट टूगेदर कार्यक्रम में ताजपुर से होगी बड़ी भागीदारी

प्रखंड में जारी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त लूट- भ्रष्टाचार के खिलाफ खेग्रामस तेज करेगी आंदोलन. वर्षा के पानी से नगर परिषद के बड़े भूभाग महीनों जलमग्न रहता है. लगातार मांग के बाबजूद नाला निर्माण नहीं कराया गया. यहाँ तक कि नाले की सफाई कार्य तक भी पूरा नहीं हुआ. प्रखंड एवं बाजार क्षेत्र का कई महत्वपूर्ण सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है. वर्षा सिर पर सवार है. अगर इस बार जलजमाव होता है तो प्रशासन के खिलाफ नगरवासियों को गोलबंद कर निर्णायक संघर्ष शुरू किया जाएगा. 
   उक्त बातें रहिमाबाद के वार्ड- 5-6 में खेग्रामस के सदस्ता अभियान के मौके पर जुटे ग्रामीणों को सोमवार को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा.
  मौके पर मो० इमतेयाज, मो० सलाउद्दीन, मो० खुर्शीद आलम, अब्दूल जब्बार, मो० सोहराब, मो० नौशाद, ईम्तेयाज आलम समेत दर्जनों लोगों ने खेग्रामस की सदस्यता ली.
  खेग्रामस सदस्यों को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सह महिला संगठन ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि प्रखंड में भूमि, आवास, राशनकार्ड रद्द करने, मनरेगा में लूट के खिलाफ दलित- गरीबों को ईकट्ठा कर आंदोलन तेज करना समय की मांग है. उनहोंने 30 जून को समस्तीपुर के मथुरापुर स्थित मौलाना मजहरूलहक बीएड कालेज में 30 जून को 11 बजे से आहूत भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य के गेट टूगेदर कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने की अपील प्रखंड वासियों से किया.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।