ग्रामीण आवासीय अभिलेख(घरौनी) का वितरण


मा॰ मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आवासीय अभिलेख  वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सजीव प्रसारण, लाभार्थियों ने सुना माननीय मुख्यमंत्री जी का संवाद

जिलाधिकारी ने स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को किया ग्रामीण आवासीय अभिलेख(घरौनी) का वितरण

ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता 

   बलरामपुर    माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी का वितरण ऑनलाइन माध्यम से 11 लाख लाभार्थियों को किया गया ।
ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, सभागार में उपस्थित लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का वर्चुअल संबोधन एवं संवाद सुना।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा स्वामित्व योजना के 65 लाभार्थियों को घरौनी वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी अति महत्वपूर्ण है इसके माध्यम से ग्रामीणों को अधिकार पत्र मिल रहा है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष, एसडीएम शिवम कुमार सिंह, तहसीलदार उतरौला, रजिस्ट्रार कानूनगो अमरेंद्र कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।