जनपद कार्यालय में आयोजित प्रषिक्षण सह कार्यषाला में गठित क्लब बैंक खाता खुलवाने हेतु आवष्यक दिशा निर्देष प्रदान किया गया


रिपोर्ट  :- मुकेश सिहं , ब्यूरो चीफ अब तक टीवी न्यूज चैनल, सूरजपुर (छत्तीसगढ़ )


राजीव युवा मितान क्लब प्रतापपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को  एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

समस्त क्लबों को बैंक में खाता खुलवाने के दिए निर्देश

सूरजपुर/   छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा निर्देशित तथा जिले के कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्षन में प्रभारी खेल अधिकारी श्री शबाब हुसैन द्वारा अनुविभाग प्रतापपुर में राजीव युवा मितान क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को जनपद कार्यालय में आयोजित प्रषिक्षण सह कार्यषाला में गठित क्लब बैंक खाता खुलवाने हेतु आवष्यक दिशा निर्देष प्रदान किया गया। जिले में कुल 497 क्लबों का गठन किया गया है, जिसमें से अनुविभाग प्रतापपुर के अंतर्गत विकासखण्ड प्रतापपुर में 101 नगर पंचायत प्रतापपुर व जरही में 2-2 सहित कुल 105 क्लबों का गठन किया गया है। क्लब में गठित नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा क्लब के संचालन संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा जानकारी का अभाव न रहे इसलिए जिले के  कलेक्टर द्वारा प्रभारी खेल अधिकारी को जिले के सभी अनुविभाग में भ्रमण कर क्लब के सभी पदाधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर क्लब द्वारा किये जाने वाले क्रियाकलापों व जिम्मेदारियों से अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में आज विकासखण्ड प्रतापपुर के जनपद कार्यालय में क्लब के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रषिक्षण सह कार्यषाला का आयोजन किया गया। क्लब गठन पश्चात् पदाधिकारियों का संयुक्त बैंक खाता खुलवाने तथा खुल चुके बैंक खातों में राशि आहरण करने हेतु चर्चा किया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू की गई इस महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से प्रदेष के युवा अपनी व्यक्तिगत पहचान और नेतृत्व क्षमता का विकास कर पाएंगे। इसके जरिए खेल, पर्यावरण और संस्कृति को संरक्षित करने का काम किया जायेगा, जिसके लिए प्रत्येक क्लब को एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जायेगी। प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि ये क्लब कलेक्टर व एसडीएम के अंतर्गत काम करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री इस क्लब के संरक्षक होंगे। उक्त कार्यशाला में प्रतापपुर एस.डी.एम.श्री सुश्री दीपिका नेताम का महति सहयोग रहा। आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में प्रतापपुर जनपद सीईओ श्री मोईनुद्दीन, प्रभारी खेल अधिकारी श्री शबाब हुसैन क्लब के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।