जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न
????राशनकार्ड सत्यापन का कार्य शीघ्र किया जाए पूर्ण-जिलाधिकारी
श्रावस्ती, 21 जून, 2023। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में राशनकार्ड सत्यापन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए, जिससे अपात्र राशनकार्ड धारकों का राशनकार्ड निरस्त कर पात्र वंचित लाभार्थियों को राशनकार्ड जारी किया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में वर्तमान में निलम्बित एवं निरस्त/रिक्त उचित दर दुकानों की जानकारी ली गई तथा रिक्त दुकानों के सापेक्ष नये विक्रेता के चयन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही एम0डी0एम0 खाद्यान्न के उठान एवं अन्त्योदय कार्ड धारकों को जारी किये गये आयुष्मान कार्डो की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में 452 उचित दर दुकाने संचालित है तथा 05 दुकानें निलम्बित चल रही है। अवशेष सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त होते ही अपात्र कार्ड धारकों का राशनकार्ड निरस्त किये जाने तथा पात्र/वंचित परिवारों के नवीन राशन कार्ड जारी किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। अन्त्योदय एवं पात्रगृहस्थी योजना के कार्डधारकों में एन0एफ0एस0ए0 के अन्तर्गत अन्त्योदय योजना के कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न तथा पात्रगृहस्थी योजना के कार्डधारकों को प्रति यूनिट 02 किलोग्राम गेहूं व 03 किलोग्राम चावल कुल 05 किलोग्राम खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कराया जा रहा है। सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के अन्तर्गत खाद्यान्न का उठान-माह जून 2022 से जनपद के प्रत्येक ब्लाक में सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू है। जिसके अन्तर्गत भारतीय खाद्य निगम डिपो से सीधे उचित दर विक्रेताओं की चौहद्दी तक खाद्यान्न पहुँचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत जनपद में अभी तक फेज-01 के अन्तर्गत 129634 एवं फेज-02 के अन्तर्गत 20911 कुल 150545 निःशुल्क गैस कनेक्शन निर्गत किये जा चुके हैं।
बैठक का संचालन जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भिनगा इरफान, जिला उपाध्यक्ष पूजा पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0पी0 तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी0के0 दास, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सिपाही लाल, कनिष्ठ सहायक विवेक तिवारी सहित जिला पूर्ति कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर जिले में धूमधाम से सम्पन्न हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम
आज दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा
Leave a Comment: