5 लाख से ज्यादा लोगों ने किया योग
बाराबंकी, जिले में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम बेहद खास रहा।
आज दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा
आज दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। जगह-जगह से योग की कई तस्वीरें सामने आ रही है। बाराबंकी में भी आज लाखों लोगों ने योग करके निरोग रहने का संकल्प लिया। लेकिन इसी दौरान एक तस्वीर ऐसी भी सामने आई जिसने सभी का सिर शर्म से नीचे झुका दिया। दरअसल सालों से अभ्यास करके योग में पारंगत हो चुकी महज 14 साल की एक छात्रा को आज योग के ही कार्यक्रम में जगह नहीं दी गई। जिससे निराश छात्रा ने मंच के नीचे फर्श पर ही अपनी योग की क्रियाओं को दिखाना शुरू कर दिया। छात्रा की शानदार योग क्रियाओं पर जब कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद की नजर पडी, तो उसे मंच पर बुलवाया गया। जिसके बाद उसने अपना टैलेंट दिखाकर सभी को हैरत में डाल दिया। छात्रा इस दौरान भावुक भी हो गई और वह फूट-फूटकर रोने लगी। यह पूरा मामला बाराबंकी के जीआईसी ऑडिटोरियम का है। जहां योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। इसी कार्यक्रम में महर्षि इंटर कॉलेज में पढने वाली कक्षा 10 की छात्रा नंदिता वर्मा भी आई थी। नंदिता की मां ने कहा कि हुनर वाले लोगों को सभी पीछे ढकेलते हैं। जब उसे किसी ने स्थान नहीं दिया। तो वह निराश हो गई। फिर वो अपनी योग क्रियाओं को नीचे ही दिखाने लगी। फिर उस पर किसी की नजर पडी और उसे ऊपर मंच पर बुलाया। इसलिए उसकी आंखों में आंसू आ गये। मां नीलू वर्मा ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को योग सिखाया है। बाकी लोग भी उनसे योग सीख सकते हैं। उनका सपना है कि उनकी बेटी इंटरनेशनल लेवल पर योग करे और दुनिया में अपना नाम पैदा करें। नीलू वर्मा ने कहा कि वह गांव में रहती है। इसलिये गांव का हर बच्चा अगर योग करेगा तो वह कभी बीमार नहीं पडेगा। उसका दिमाग स्वस्थ रहेगा। जिससे वह पढघ्ने में तेज होगा। हम मां चाहते हैं कि उसका बच्चा तेज हो, जो योग से ही संभव है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बाराबंकी, जिले में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम बेहद खास रहा।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने विकास भवन सभागार में दूर दराज से किसान बंधुओं के साथ बैठक की।
नाबालिग लडकी से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment: