डीएम ने किसानों की समस्याओं को सुना
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने विकास भवन सभागार में दूर दराज से किसान बंधुओं के साथ बैठक की।
बाराबंकी, जिले में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम बेहद खास रहा।
बाराबंकी, जिले में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम बेहद खास रहा। जिले भर में पांच लाख से ज्यादा लोगों ने योग कर निरोग रहने का संकल्प लिया। योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ लोक निर्माण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने किया। यहां पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत समेत जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिलाधिकारी, सीडीओ, डीडीओ समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी योग किया। साथ ही सभी माध्यमिक, परिषदीय विद्यालय, आंगनबाडी केंद्र, पंचायत घरों, ब्लॉक, तहसील, पुलिस लाइन, थाना, सरकारी और निजी स्कूलों में भी योग दिवस मनाया गया। बता दें कि शहर में कमला नेहरू पार्क के साथ जिले के 474 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर हर घर हर आंगन थीम पर 15 जून से योग अभियान भी चलाया जा रहा था। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी भाग लिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही देन है कि आज यूएन तक में योग को मान्यता दी गई है। हमें गर्व है कि आज पीएम मोदी की वजह से योग का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही योग मानसिक तनाव को भी दूर करता है। इसलिए इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की स्ट्रेस भरी जीवनशैली में योग करना बेहद जरूरी है। क्योंकि इससे शरीर के साथ ही मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने विकास भवन सभागार में दूर दराज से किसान बंधुओं के साथ बैठक की।
नाबालिग लडकी से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
जिले में आज 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मण्डल मुख्यालय सहित जिले के सैकडों स्थानों पर योग दिवस शिविर का आयोजन
Leave a Comment: