जिले में आज 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मण्डल मुख्यालय सहित जिले के सैकडों स्थानों पर योग दिवस शिविर का आयोजन


गोण्डा, जिले में आज 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मण्डल मुख्यालय सहित जिले के सैकडों स्थानों पर योग दिवस शिविर का आयोजन किया गया। बता दें कि पहल पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजन था, लेकिन देर रात हुई बरसात के कारण वहां पर कार्यक्रम नहीं हुआ। उसके बाद एक निजी होटल के प्रांगण में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, जिले के सभी 16 विकासखंडों में भी योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोंडा मुख्यालय पर देवीपाटन मंडल के मंडल आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा, देवीपाटन रेंज के डीआईजी, गोंडा डीएम नेहा शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जहां जनपद स्तरीय और मंडल स्तरीय अधिकारी, समाजसेवी और स्थानीय लोगों ने योग किया। वहीं, विकासखंड पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान, बीडीसी सहित हजारों की संख्या में लोग योग किए। गोंडा मुख्यालय पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में योग शिक्षक आदर्श मिश्रा द्वारा सभी को योगा कराया गया और योगा के बारे में बताया गया। वहीं, योग कंपटीशन का भी आयोजन किया गया और अच्छा योग करने वाले बच्चों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर मंडलायुक्त देवीपाटन और गोंडा डीएम ने सम्मानित भी किया। गोंडा डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि निजी होटल के प्रांगण में मुख्यालय पर योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मंडल स्तरीय, जिला स्तरीय, समाजसेवी और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योग किया योग शिक्षक ने बहुत ही अच्छे तरीके से हम सभी अधिकारियों को योग कराया है। लोगों को नियमित तरीके से योग करना चाहिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।