लव जिहाद के खिलाफ पुतला फूंककर नारेबाजी
जिले में लव जिहाद की कई घटनाएं होने के बाद हनुमान आराधना सेवा समिति के पदाधिकारियों ने खिरनीबाग रामलीला मैदान
आज 9वें विश्व योग दिवस के मौके पर जिले भर में पांच लाख से ज्यादा लोगों ने योग कर निरोग रहने का संकल्प लिया।
शाहजहांपुर: आज 9वें विश्व योग दिवस के मौके पर जिले भर में पांच लाख से ज्यादा लोगों ने योग कर निरोग रहने का संकल्प लिया। लोक निर्माण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम शहर का जीआईसी आडीटोरियम में शुभारंभ किया। इस मौके पर पर जितिन प्रसाद ने कहा कि समाजवादियों को भी योग करना चाहिये। उनके लिये योग करना ज्यादा जरूरी है। साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस गठबंधन के कयासों पर उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पडने वाला। पहले हुए गठबंधनों का क्या हश्र हुआ, यह सभी देख चुके हैं। जितिन प्रसाद ने कहा कि यूपी में पहले भी कई पार्टियों के गठबंधन हो चुके हैं। उन गठबंधनों का क्या हश्र हुआ, सभी ने उसको देखा है। भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश की जनता की आस्था, समर्थन और सहयोग है। देश उसी दिशा में अब आगे बढघ् चुका है इसलिये किसी तरह का गठबंधन यूपी में काम नहीं करेगा। जनता एक बार फिर भाजपा को अपना समर्थन देने जा रही है। योग दिवस पर सरकार के कार्यक्रम को लेकर जितिन प्रसाद ने कहा कि योग राजनीति से उठकर है। हम लोगों के पास भी काफी चिंताएं हैं और मानसिक रूप से तनाव रहता है। योग करने से हमें काम करने के लिये और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि चुनाव में गर्मी, सर्दी और बारिश नहीं देखी जाती। ऐसे में नेताओं को योग जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही देन है कि आज यूएन तक में योग को मान्यता दी गई है। हमें गर्व है कि आज पीएम मोदी की वजह से योग का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही योग मानसिक तनाव को भी दूर करता है। इसलिए इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार होना चाहिए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जिले में लव जिहाद की कई घटनाएं होने के बाद हनुमान आराधना सेवा समिति के पदाधिकारियों ने खिरनीबाग रामलीला मैदान
घास काटने जा रहे बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। खेत के आसपास लगे तारों में एक किसान ने करंट छोड दिया था।
एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है
Leave a Comment: