*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता जी के निधन के पश्चात जमालापुर में हुई शोकसभा।*
जौनपुर/मड़ियाहूं
जमालापुर बाजार में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में आदरणीय योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की पूज्य माता जी स्वर्गीय सावित्री देवी के निधनोपरान्त शोकसभा के कार्यक्रम मे विधायक मड़ियाहूं डॉक्टर आर. के. पटेल ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि माता जी महान थी जिन्होंने ऐसे पुत्र को जन्म दिया है जो सनातन धर्म का रखवाला है। कानून व्यवस्था का पालन करवाने वाला है। जीजा बाई माता जी की तरह महान थी।
शोक संवेदना व श्रद्धा-सुमन अर्पित करने वालो में संजय सिंह प्रबन्धक, चन्द्र प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, डॉ.श्याम दत्त दूबे, मनोज चौरसिया, हेमराज सिंह विजय मौर्य, अजय श्रीवास्तव महेश चौहान सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शोक सभा का संचालन राजेश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूं ने किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: