कानपुर देहात चौकीदार के घर बेटी के जन्म पर थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने जताया स्नेह, नवजात को गोद में लेकर दी शुभकामनाएं


कानपुर देहात चौकीदार के घर बेटी के जन्म पर थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने जताया स्नेह, नवजात को गोद में लेकर दी शुभकामनाएं

पुलिस के मानवीय व्यवहार ने जीता लोगों का दिल, थाने परिसर में खुशियों का माहौल

संवाददाता : देवेंद्र ठाकुर 

मूसानगर। पुलिस की वर्दी के पीछे छिपी संवेदनशीलता और मानवीय भावनाओं की एक सुंदर तस्वीर मूसानगर थाना परिसर में देखने को मिली। थाना परिसर में तैनात चौकीदार सहीद के घर बेटी के जन्म की खुशियां उस समय दोगुनी हो गईं, जब थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने नवजात बच्ची को गोद में उठाकर दुलार किया और परिवार को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चौकीदार सहीद के घर बेटी के जन्म की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने परिवार के बीच पहुंचकर खुशियां साझा कीं। उन्होंने नवजात बच्ची को गोद में लेकर स्नेह जताया और परिवार को शुभकामनाएं दीं। थाना प्रभारी के इस आत्मीय व्यवहार से परिवार भावुक और खुश नजर आया। थाना परिसर में भी इस मौके पर खुशी और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।

थाना प्रभारी का यह व्यवहार पुलिस और पुलिस परिवार के बीच आपसी सहयोग, अपनापन तथा संवेदनशीलता की भावना को दर्शाता है। पुलिस की जिम्मेदारियों के बीच इस तरह के मानवीय पल लोगों के मन में पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं।

मौके पर ड्राइवर श्यामलाल पाल, आस्था, देवेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने थाना प्रभारी के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि बेटी के जन्म पर खुशियां साझा करना और परिवार को सम्मान एवं अपनत्व देना समाज में एक अच्छा संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे मानवीय प्रयास रिश्तों में मिठास बढ़ाते हैं और समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं।

बेटी के जन्म पर थाना प्रभारी की इस आत्मीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।