सहेली शादी पर अड़ी तो लड़की ने कराई हत्या
एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है
घास काटने जा रहे बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। खेत के आसपास लगे तारों में एक किसान ने करंट छोड दिया था।
शाहजहांपुर, घास काटने जा रहे बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। खेत के आसपास लगे तारों में एक किसान ने करंट छोड दिया था। बुजुर्ग उसी करंट की चपेट में आ गए। घर नही पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो बुजुर्ग का शव खेत पास तारों से चिपका पडा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के दाउदपुर रूद्रपुर निवासी 55 साल के सालिगराम अपने खेत पर घास काटने के लिए जा रहे थे। रास्ते में दूसरा खेत है। मालिक ने अपने खेत को लोहे के कंटीले तारों से कवर कर रखा है। मालिक ने उन तारों में 440 वोल्ट का करंट छोड दिया। सालिगराम को करंट की जानकारी नहीं थी। अपने खेत पर जाते समय उनका हाथ लोहे के तारों से छू गया। तभी सालिगराम करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। काफी देर तक जब सालिगराम घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तभी ग्रामीणों ने लोहे के तारों के पास सालिगराम का शव पडघ देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया
हल्की बूंदाबांदी ने शहर की सडकों को दलदल बना दिया, जिससे लोगों ने निकलना दूभर हो गया।
Leave a Comment: