उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया


शाहजहांपुर,21 जून 2023 (यूएनएस)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कहा कि, जल निगम के आधिकारियों और ठेकेदारों पर कोई अंकुश नही है। सीवर लाइन के लिए खोदी गई सडक की मरम्मत नही कराई जा रही है। पिछले 15 दिन से बाजारों में व्यापार ठप हो चुका है। मांगे पूरी नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बताया कि, जल निगम द्वारा शहर की सभी सडकें खोद दी गई हैं। सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद भी जल निगम के अधिकारी और ठेकेदार उन गढ्ढों की मरम्मत नही करते हैं। पुराने गढ्ढे भरे नही जा रहे हैं और मनमाने ढंग से ठेकेदार रोड को खोद रहे हैं। जबकि उनके कांट्रेक्ट में है कि, खोदी की सडक की मरम्मत ठेकेदार द्वारा कराई जाएगी। आरोप है कि, बहादुरगंज बाजार समेत कई ऐसी बाजारे हैं।इसके अलावा कई शहर के ऐसे रोड हैं। जहां पर 15 दिन पहले सीवर लाइन का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन जल निगम विभाग के अधिकारी और ठेकेदारों किए गए गढ्ढों को भरने में लापरवाही कर रहे हैं। 15 दिन से बहादुरगंज का रोड खोदा गया था। वहां से निकल लोगों का दूभर हो गया है। व्यापारियों के वाहन गढ्ढों में फंस रहे हैं। ग्राहकों ने बाजारों में आना बंद कर दिया है। व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि, बहुत जल्द सभी विभागों की व्यापारियों के साथ बैठक कराई जाएगी। जिसमे व्यापारी अपनी समस्याओं को बताएंगे और उसका फौरन निस्तारण कराया जाएगा। वहीं पदाधिकारी सचिन बाथम ने बताया कि, बाजारों वाली रोड पर जाना दूभर है। वाहन फंस रहे हैं। व्यापार ठप हो चुका है। जल निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों पर किसी तरह का अंकुश नही है। शहर की सडकों तहस-नहस कर दिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।