हल्की बूंदाबांदी ने शहर की सडकों को दलदल बना दिया, जिससे लोगों ने निकलना दूभर हो गया।


शाहजहांपुर ; ,21 जून 2023 (यूएनएस)। हल्की बूंदाबांदी ने शहर की सडकों को दलदल बना दिया, जिससे लोगों ने निकलना दूभर हो गया। सीवर लाइन के लिए खोदी मिट्टी से इतनी फिसलन हुई कि बाइक और साइकिल सवार गिर रहे हैं। सीवर लाइन का कार्य पूरा होने के बाद भी गड्घ्ढों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। मुख्य बाजारों में लोगों ने जाना तक छोड दिया है। वहीं, व्यापारी भी ढिलाई के साथ सीवर लाइन के कार्यों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने बाजार की सडघ्क जल्द ठीक कराए जाने की मांग की है। बता दें कि निकाय चुनाव से पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई सडकों को ठीक कराने का वादा किया गया था। निकाय चुनाव बीते काफी समय हो चुका है, नेताओं द्वारा किए जाने वाले वादे अब खोखले साबित हो रहे हैं। नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद शाहजहांपुर में सीवर लाइन का कार्य शुरू किया गया था। अधिकारियों से लेकर नेताओं ने इसके तमाम फायदे गिनाए। सीवर लाइन के लिए धीरे-धीरे शहर की हर एक गली और सडक और मुख्य बाजारों के रोड को खोद दिया गया। कार्य पूरा होने के बाद फिर अधिकारियों और ठेकेदारों ने उस ओर रुख नहीं किया। खोदी गई सडकों से निकाली गई मिट्टी पहले तो लोगों के अंदर जा रही थी, घरों से बाहर निकल दूर हो गया था। अब उसी मिट्टी ने शहर की सडकों और मुख्य बाजार बहादुरगंज की रोड कीचड में तब्दील कर दिया है। बाजारों से लोगों का निकलना दूभर हो गया है। सीवर लाइन का खत्म करने के बाद ठेकेदार उस जगह की मरम्मत करने के बजाय उसको ऐसे ही छोड देते हैं। इससे शहर में जाम की भी स्थिति बन जाती है। बहादुरगंज बाजार की सडक हाल देखने के बाद वहां व्यापारियों ने सडक की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाजार की रोड गड्घ्ढों में तब्दील है। ऐसे में यहां ग्राहक आने से अब कतराने लगे हैं। व्यापार चैपट हो चुका है। बता दें कि, कुछ दिन पहले वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की कार पुराने अस्पताल के पास सीवर लाइन के लिए खोदी गई सडक के गड्घ्ढे में फंस गई थी। मंत्री की कार होने के कारण विभाग से लेकर ठेकेदारों में हडकंप मच गया था। अधिकारियों से लेकर ठेकेदारों ने मौके पर पहुंचकर फौरन उस गड्घ्ढे को भरवा दिया था। इसी तरह एक सांसद की भी कार गड्घ्ढे में फंस चुकी है, जबकि वित्त मंत्री पहले भी निर्देश दे चुके हैं कि सीवर लाइन के लिए जितनी सडघ्क खोदी जाए, कार्य पूरा होने के बाद उतनी सडक की मरम्मत करा दी जाए। ठेकेदार और अधिकारी मनमाने ढंग से शहर की सडकों को खोद कर गढ्ढों में तब्दील कर दे रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर नोटिस दे दिया जाता है। शाहजहांपुर में पहली नगर निगम का चुनाव हुआ है। भाजपा से अर्चना वर्मा महापौर बनी हैं। अर्चना वर्मा से लेकर मंत्री और तमाम नेताओं ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर शहर में तेज गति के साथ विकास का दावा किया था। नेताओं ने जनता से वादा किया था कि महापौर बनने के बाद सबसे पहले शहर की खोदी गई सडघ्कों की मरम्मत कराई जाएगी। शहर की सडकों को पहले जैसा कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक खोदी गई सडकों को लेकर किसी तरह के निर्देश जिम्मेदार विभाग, अधिकारियों और ठेकेदारों को नहीं दिए गए हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।