योग से रहा जा सकता है निरोग: धर्मपाल


लखनऊ,21 जून 2023 (यूएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पशुधन, दुग्ध विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र आंवला स्थित सुभाष इंटर कॉलेज में भारी वर्षा के बीच आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की समस्त विश्व को एक अमूल्य भेंट हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को पूरे विश्व में पहचान मिली है और आज सम्पूर्ण विश्व के लोग योग को अपना रहें हैं। धर्मपाल सिंह ने कहा कि तन और मन को स्वस्थ रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज के दिन हम सबको अपनी दिनचर्या में योग को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। योग से ही निरोग रहा जा सकता है। योग वह माध्यम है जिसके द्वारा हम शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी पूर्णतरू स्वस्थ रह सकते हैं। योग भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है और अब समस्त विश्व योग की महत्ता को स्वीकार कर चुका है। हम सभी योग को अनिवार्य रूप से अपनी जीवन शैली में सम्मिलित करें। योग के द्वारा ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करते हुए तन-मन को स्वस्थ रखा जा सकता है और जीवन की सभी परिस्थितियों का सामना सकारात्मक रूप से किया जा सकता है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।