धनेश्वर साहू  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आगाज 


  शक्ति 
रिपोर्टर।         धनेश्वर साहू 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आगाज 

गोकुल डायमंड पब्लिक स्कूल जैजैपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम रखा गया ।इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर हुआ जिसमें योगाचार्य नानक चंद साहू ने योग के बारे में जानकारी देते हुए बताया एवं प्रशिक्षण कराया कि योग से सभी चीज का निदान होता है । योग करने से रोगी नहीं होते लोगों को निरोगी रहना चाहिए । विश्व योग दिवस 27 सितंबर 2014 को हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में रखी जो आज पूरे देश में  योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है । इस योग दिवस में पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा ,जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्णकांत चंद्रा ,गोपी सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन, मोहन कुमारी साहू ,लोकेश साहू ,सुनीता साहू अमृत साहू बंटी साहू ,नरेंद्र प्रजापति ,भूषण चंद्रा ,सुखदेव खुटे सुरेश साहू, रामाधार यादव ,देवेंद्र चंद्रा ,विष्णु साहू ,गजानंद साहू ,संजय साहू ,सचिन सिंह नेतराम चंद्रा,विक्रम सिंह इस योग शिविर में उपस्थित रहे ,वहीं पर योगाचार्य नानक चंद साहू को भारतीय जनता पार्टी की ओर से योग कराने के उपलक्ष्य में श्रीफल एवं साल भेंट कर सम्मानित किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।