आयुष मंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में किया योगाभ्यास
योग को पूरा विश्व अपना रहा है: दयालु
योग करिये निरोग रहिये और नशे से दूर रहिये: कौशल किशोर
लखनऊ ,21 जून 2023 केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सबको मिलकर योग को परंपरा व चलन में लाना है दैनिक क्रियाओं में योग अनिवार्य रूप से आ जाए, तो हम निरोगी तो रहेंगे और हमारी इम्यूनिटी पॉवर व इच्छाशक्ति भी मजबूत होगी। कौशल किशोर आज नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर काकोरी शहीद स्मारक पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इसके पहले उन्होंने मलीहाबाद की विधायक जय देवी कौशल तथा अन्य गण्यमान्य लोगों व आम जनता के साथ योग, प्राणायाम व ध्यान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का रास्ता दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप हम सबको मिलकर विकसित, आत्मनिर्भर व नशा मुक्त भारत बनाना है। उन्होने कहा कि हम सभी लोग हर घर-आंगन योग का संकल्प लेकर जाएं तथा अपने संपर्क में रहने वाले हर व्यक्ति को योग व प्राणायाम करने के लिए प्रेरित करें। हमें अपने देश के लोगों की औसत आयु बढ़ानी है, तो योग को अपनाया जाना बहुत जरूरी है। कौशल किशोर ने मोटे अनाजों श्री अन्न का सेवन करने, प्राकृतिक खेती करने व अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा नशे की लत को छोड़ने की आम जनता से अपील की। उन्होंने काकोरी कांड के शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर योग प्रशिक्षक सागर सैनी एवम योग प्रशिक्षिका प्रियंका दीक्षित के द्वारा लोगों को योग अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विपिन मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर नवीन चन्द्र के अलावा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारी व आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डा राकेश वर्मा के साथ डा राजेश कुमार, डा विमलेश आदि सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
योग को पूरा विश्व अपना रहा है: दयालु
योग से रहा जा सकता है निरोग: धर्मपाल
योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया:पीएम मोदी
Leave a Comment: